सहरी के समय का बार-बार ऐलान न करें..; रमजान से पहले मौलाना फरंगी महली ने की अपील
रमजान शुरू होने से पहले मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि सहरी के वक्त का बार-बार एलान न करें, जिससे मोहल्ले वालों को दिक्कत न हो। पवित्र माह-ए-रमजान का चांद बुधवार शाम को देखा जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पवित्र माह-ए-रमजान का चांद बुधवार शाम को देखा जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर बुधवार को चांद दिखा तो रात इशा की नमाज के बाद से ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी और गुरुवार 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। अगर चांद नहीं दिखा तो तरावीह की नमाज गुरुवार से शुरु होगी और पहला रोजा शुक्रवार 20 फरवरी को रखा जाएगा। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद रमजान चांद देखे जाने की अपील की है। रमजान शुरू होने से पहले मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि सहरी के वक्त का बार-बार एलान न करें, जिससे मोहल्ले वालों को दिक्कत न हो।
रमजान को देखते हुए सभी मस्जिदों में रमजान की विशेष नमाज तरावीह के इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने रमजान के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है। चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। गाइडलाइन के अन्तर्गत मौलाना ने कहा कि सहरी करना सुन्नत है लेकिन सहरी के वक्त का बार-बार ऐलान न किया जाए और न ही किसी प्रकार का शोर किया। जिससे पड़ोसियों और मोहल्ले वालों को कोई तकलीफ हो। मस्जिदों के पास और मोहल्लों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद की जाए। जिन लोगों पर जकात फर्ज है वह अपने माल का ढाई प्रतिशत निकालकर हकदार को दें।
इन मस्जिदों में पांच, तीन और सवा पारे की तरावीह
जामा मस्जिद ईदगाह पांच पारे, समय रात 7:45 बजे, मस्जिद नदवा सवा पारा, 8.30 बजे, मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह, पांच पारे, 7:45 बजे, मस्जिद उमर, तीन पारे, 8 बजे, मस्जिद इब्राहीमी बिल्लौचपुरा, डेढ़ पारे, 8 बजे, मस्जिद कच्चा हाता अमीनाबाद, डेढ़ पारे, 8 बजे, शाही मस्जिद भवानी गंज, दो पारे 7:45 बजे, मस्जिद फिरदौस हैदरगंज, दो पारे, 7:45 बजे, मस्जिद नूर पुरानी सब्जी मण्डी चौक, तीन पारे, 7:45ब बजे, मस्जिद तकिया वाली बिल्लौचपुरा, तीन पारे, 7:45 बजे
रमजान हेल्पलाइन
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में रमजान हेल्पलाइन पहली रमजान से शुरू होगी। नाजिम दारुल उलूम फरंगी महल मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि रोजा और अन्य इबादत के सही होने के मसायल जानना जरूरी है। इसके बिना खुदा की इबादत का हक नहीं अदा किया जा सकता। मौलाना ने कहा कि इस्लामिक सेंटर में हेल्पलाइन पर कॉल पर रोजे, नमाज, जकात, सहरी, अफ्तार आदि से जुडे सवाल पूछे जा सकते हैं। हेल्पलाइन के नम्बर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 पर दोपहर दो से चार बजे तक सवाल पूछे जा सकते हैं। जिनके जवाब उलेमाओं का पैनल देगा।




साइन इन