Papa save me Half an hour after the call daughter was found hanging Got married 3 months ago पापा बचा लो... कॉल करने के आधे घंटे बाद फांसी पर लटकी मिली बेटी, 3 महीने पहले शादी हुई थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पापा बचा लो... कॉल करने के आधे घंटे बाद फांसी पर लटकी मिली बेटी, 3 महीने पहले शादी हुई थी

अमरोहा जिले के ढवारसी क्षेत्र में शादी के तीन माह बाद विवाहिता पुष्पेंद्री का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 

Thu, 21 May 2026 10:03 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, ढवारसी (अमरोहा)
share
पापा बचा लो... कॉल करने के आधे घंटे बाद फांसी पर लटकी मिली बेटी, 3 महीने पहले शादी हुई थी

अमरोहा जिले के ढवारसी क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोइया में शादी के महज तीन माह बाद एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। गजरौला क्षेत्र के खुंगावली निवासी बलवीर सिंह के अनुसार उनकी बेटी पुष्पेंद्री की शादी बीती 13 फरवरी को बागड़पुर छोइया निवासी ओमपाल सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में ट्रैक्टर और नकदी देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। विवाह के बाद से ही अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग को लेकर पुष्पेंद्री को प्रताड़ित किया जा रहा था।

पापा मुझे बचा लो, नहीं तो ये लोग मार डालेंगे…

बलवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी बेटी ने रोते हुए फोन किया था। उसने कहा, “पापा मुझे बचा लो, नहीं तो ये लोग मार डालेंगे।” पिता ने उसे समझाते हुए बुधवार सुबह आने की बात कही, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही रिश्तेदार के जरिए बेटी की मौत की सूचना मिली। परिवार का आरोप है कि पुष्पेंद्री की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद पहली बार मायके आई, श्रृंगार कर प्रेमी संग फंदे से झूल गई नई दुल्हन
ये भी पढ़ें:शादी के सात दिन बाद दुल्हन की मौत, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा दूल्हा

घर छोड़कर फरार हुए ससुराली

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ पंकज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़ी खबर: रिलायंस जियो का IPO क्या ईरान युद्ध के चलते टल जाएगा? धीमी हुई तैयारी

मायके वालों ने किया अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम मायके वाले पुष्पेंद्री के शव को गजरौला के तिगरी गंगा धाम ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं रहा। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतका के पिता बलवीर सिंह की तहरीर पर पति ओमपाल, ससुर राजेंद्र, सास इंद्रवती, ननद भानवती और देवर जसपाल के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।