UP Agra Man Attacked Woman on Morning Walk With Knife After Seeing Wife Face in her चिल्लाती हुई महिला में दिखाई दिया गुस्सैल पत्नी का चेहरा, इसलिए चाकू से किया हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चिल्लाती हुई महिला में दिखाई दिया गुस्सैल पत्नी का चेहरा, इसलिए चाकू से किया हमला

हमलावर की पत्नी ने उसे धोखा दिया। छोड़कर चली गई। आए दिन झगड़ा होता था। हमलावर किसी भी महिला को चिल्लाते देखता है तो उसे अपनी पत्नी का चेहरा नजर आता है। इसी कारण उसने मॉर्निंग वॉक पर एक महिला को देखकर उसपर चाकू से हमला कर दिया।

Sat, 28 Feb 2026 08:13 AMSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, आगरा
share
चिल्लाती हुई महिला में दिखाई दिया गुस्सैल पत्नी का चेहरा, इसलिए चाकू से किया हमला

आपने फिल्मों में साइको किलर देखे होंगे। न्यू आगरा पुलिस ने ऐसे ही एक साइको को पकड़ा है। उसने किसी की हत्या तो नहीं की मगर एक महिला पर चाकू से कातिलाना हमला किया था। वजह सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। हमलावर की पत्नी ने उसे धोखा दिया। छोड़कर चली गई। आए दिन झगड़ा होता था। हमलावर किसी भी महिला को चिल्लाते देखता है तो उसे अपनी पत्नी का चेहरा नजर आता है। इसी वजह से उसने सौ फुटा मार्ग दयालबाग पर मार्निंग वॉक पर निकली महिला पर चाकू से हमला किया था।

22 फरवरी की सुबह पुष्पांजलि बाग फेस वन निवासी सोन देवी (55) सुबह घर से टहलने निकली थीं। सौ फुटा मार्ग पर एक राहगीर ने उन पर चाकू से प्रहार किया था। चाकू कूल्हे में मारा था। गंभीर हालत में सोन देवी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बमुश्किल डॉक्टरों ने उन्हें बचाया। उनके बेटे ने 23 फरवरी को कातिलाना हमले की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में होली पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर, बिल और कटौती पर ये आदेश

पुलिस ने घटना से एक दिन पहले के भी सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस ने देखा कि आरोपित सड़कों पर ही घूमता रहता था। कैमरों की मदद से पीछा करते हुए पुलिस भूड़ का बाग, कमला नगर तक पहुंची। आरोपित श्याम सुंदर शर्मा को पकड़ा। वह चांदी कारीगर है। उससे पुलिस ने हमले की वजह पूछी। उसने जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। वह नहीं पकड़ा जाता तो किसी और महिला पर भी हमला कर सकता था।

पत्नी झगड़ा करती और चीखती थी

श्याम सुंदर शर्मा ने पुलिस को बताया कि पत्नी से उसका झगड़ा होता था। पत्नी हर समय उस पर चीखती थी। विरोध पर उसके साथ मारपीट करती थी। वह उससे परेशान हो गया था। पत्नी उसे छोड़कर किसी और के साथ हरिद्वार चली गई। वह इस दिनों कर्ज में डूबा हुआ है। परेशान चल रहा था। घर में मन नहीं लगता था। इसलिए सड़कों पर टहलता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में 15 मार्च से होगी प्रॉपर्टी की ई-रजिस्ट्री, UP का पहला प्राधिकरण बना LDA

एसएनएमसी के वरिष्ठ मनोचिकित्सक, डा. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि यह मामला साइकोसिस का प्रतीत होता है। इसमें डिल्यूजन डिसआर्डर होने पर भ्रम की स्थिति हो जाती है। जैसे कोई मारने आ रहा है, कोई नुकसान करना चाहता है, पत्नी या पति का किसी दूसरे से चक्कर चल रहा है। इसके साथ किसी और बीमारी के ट्रिगर करने पर खुद को या दूसरे को नुकसान करने की प्रवृति हावी हो सकती है। सही में क्या हुआ है यह मरीज से बात करने के बाद ही पता चल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में जज के पिता की सरेराह हत्या, साले पर वारदात को अंजाम देने का आरोप

महिला को लगा मैं पीछा कर रहा हूं

श्याम सुंदर शर्मा ने पुलिस को बताया कि घटना वाली सुबह वह सड़क पर टहल रहा था। उसके आगे एक महिला चल रही थी। महिला को लगा वह उसका पीछा कर रहा है। महिला रुक गई। उस पर जोर से चिल्लाई। उसे धमकाया। पता नहीं उस दौरान उसे ऐसा लगा कि पत्नी सामने है। उसे बेइज्जत कर रही है। उसने चाकू निकाला तो महिला पर पीछे से हमला कर दिया। हमले के बाद वह मौके से भाग गया। जिस महिला पर हमला किया उसे पहले से नहीं जानता था। इन दिनों कोई भी महिला उसके सामने चीखे तो उसे पत्नी का चेहरा दिखने लगता है। ऐसा लगता है उसे जान से मार दे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।