relief news for electricity consumers in up on holi orders issued regarding electricity bill reduction and no power cuts यूपी में होली पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर, बिल और कटौती पर ये आदेश जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में होली पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर, बिल और कटौती पर ये आदेश जारी

परिषद की आपत्ति के बाद विद्युत नियामक आयोग इस प्रकरण की जांच में जुटा हुआ है। उधर, मार्च में कमी को लेकर परिषद का कहना है कि इसे स्पष्ट रूप से बिजली दरों में 2.42 प्रतिशत की कमी के रूप में देखा जाना चाहिए, जिससे यूपी के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। 

Sat, 28 Feb 2026 07:48 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में होली पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर, बिल और कटौती पर ये आदेश जारी

UP News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। मार्च 2026 के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा ईंधन अधिभार शुल्क की नई दरों की घोषणा कर दी गई है। इस बार दिसंबर 2025 की अपेक्षा मार्च 2026 माह में 2.42 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क में कमी की गई है। इसके हिसाब से उपभोक्तओं को इतना कम बिल देना पड़ेगा। इससे प्रदेश के उपभोक्ताओं को लगभग 141.20 करोड़ रुपये का सीधा लाभ होगा। उधर, फरवरी में उपभोक्ताओं से 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) शुल्क वसूले जाने के आदेश के खिलाफ विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा विद्युत नियामक आयोग में प्रभावी विरोध में प्रस्ताव दाखिल किया था। उधर, उर्जा मंत्री एके शर्मा ने होली में बिजली कटौती न किए जाने के आदेश दिए हैं।

परिषद की आपत्ति के बाद नियामक आयोग इस प्रकरण की जांच में जुटा हुआ है। उधर, मार्च में कमी को लेकर परिषद का कहना है कि इसे स्पष्ट रूप से बिजली दरों में 2.42 प्रतिशत की कमी के रूप में देखा जाना चाहिए, जिससे प्रदेश के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा ईंधन अधिभार शुल्क के मामले में एक नया मामला और सामने आया है। वर्ष 2025-26 के लिए विद्युत नियामक आयोग द्वारा औसत बिलिंग दर (एबीआर) जो रुपया 6.36 प्रति यूनिट तय किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के मद्देनजर यूपी में इस दिन तक पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, DGP का आदेश

क्योंकि विद्युत नियामक आयोग ने टैरिफ का आदेश देरी से निकला इसलिए पावर कार्पोरेशन पुराना औसत बिलिंग दर 6.14 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से ही ईंधन अधिभार शुल्क निकालता रहा। यह धनराशि तकरीबन 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पैसे को भी उपभोक्ताओं के बिल में समायोजित करना होगा। आयोग के सामने पूरा मामला रखा जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं के पैसे का समायोजन कराया जा सके।

ऊर्जा मंत्री बोले-होली पर न हो बिजली कटौती

होली पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली कटौती न किए जाने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार के शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान प्रदेश में कहीं भी अनावश्क बिजली कटौती न की जाए। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष सर्तकता बरतने के भी आदेश दिए ताकि बिजली को लेकर कोई दुर्घटना न घटे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी को लेकर करें तैयारी, होली पर न हो बिजली कटौती, ऊर्जा मंत्री का निर्देश

मंत्री ने होली के अलावा गर्मियों में बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि गर्मियों के लिए अभी से तैयारियां करें। गर्मियों से पहले ही अनुरक्षण का काम करा लें। ट्रांसफार्मर, लाइन, केबल, तेल परिवर्तन और अन्य तकनीकी काम समय रहते पूरे किए जाएं ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को समस्या न हो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।