UP 3 IPS officers transferred; Yogi government changes Deoria and Ambedkar Nagar SP यूपी में 3 आईपीएस अफसरों के तबादले, योगी सरकार ने इन 2 जिलों के एसपी बदले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 3 आईपीएस अफसरों के तबादले, योगी सरकार ने इन 2 जिलों के एसपी बदले

UP IPS Transfer List यूपी में 3 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। योगी सरकार ने देवरिया और अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। वहीं  लखनऊ पीएसी सेनानायक को जिलों में तैनाती मिली है।

Sat, 11 April 2026 06:38 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 3 आईपीएस अफसरों के तबादले, योगी सरकार ने इन 2 जिलों के एसपी बदले

UP IPS Transfer List: यूपी में योगी सरकार ने पुलिस में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में देवरिया और अंबेडकरनगर के एसपी में बदल दिए हैं। इसके साथ ही एक अधिकारी को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। देवरिया पुलिस अधीक्षक 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन को अब लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। वहीं लखनऊ 32वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक आईपीएस प्राची सिंह को अब पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर आईपीएस अभिजीत आर. शंकर को अब पुलिस अधीक्षक देवरिया बनाया गया है।

इससे पहले गुरुवार को प्रदेश सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के साथ ही 35 प्रांतीय पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इसके तहत 12 आईपीएस अधिकारियों को संभल, बहराइच, मेरठ, बुलंदशहर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रतापगढ़ और जालौन में तैनात किया गया । बदले गए अपर पुलिस अधीक्षकों में एएसपी ग्रामीण सहारनपुर सागर जैन को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, एएसपी मनोज कुमार रावत को गोण्डा पूर्वी से एएसपी संभल दक्षिणी, आयुष विक्रम सिंह को मेरठ नगर से बहराइच नगर, विनायक गोपाल भोसले को सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर से एएसपी नगर मेरठ, अतरिंक्ष जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से ग्रामीण बुलंदशहर, सु्श्री ट्विंकिल जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, लिपि नागयाच सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, राजकुमार मीणा सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से एएसपी नक्सल मीरजापुर, ऋषभ रुनवाल सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से एएसपी नक्सल सोनभद्र, आलोक कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक संभल से एएसपी नगर पूर्वी प्रतापगढ़, डा. ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से एएसपी जालौन बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस का तबादला, कई जिलों के एएसपी बदले
ये भी पढ़ें:ज्ञानेश से बहस के बाद बंगाल से लौटे अनुराग, अब यूपी में लटकी कार्रवाई की तलवार

इसके अलावा हटाए गए 35 पीपीएस अधिकारियों में राघवेन्द्र कुमार मिश्र एएसपी यातायात मेरठ को उप सेनानायक, 2वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर, राजेश कुमार श्रीवास्तव केन्द्रीय भण्डार, सीतापुर से यातायात) मेरठ, विवेक त्रिपाठी यातायात आजमगढ़ से केन्द्रीय भण्डार सीतापुर, पंकज कुमार मिश्र बरेली से यातायात आजमगढ़, विजेन्द्र द्विवेदी नगर बदायूँ से उप सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, अभिषेक कुमार सिंह एटीएस लखनऊ से नगर बदायूँ, शंकर प्रसाद नगर बुलन्दशहर से पुलिस अकादमी मुरादाबाद, पियूष कान्त राय अपर पुलिस उपयुक्त कमिश्नरेट आगरा से चित्रकूट, सत्यपाल सिंह चित्रकूट से पीटीसी मुरादाबाद, आलोक प्रसाद सीतापुर से कानपुर देहात, अरुण कुमार सिंह-II फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय लखनऊ, गिरीश कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक कमिश्नरेट आगरा से फतेहाबाद, राहुल मिढास नगर मैनपुरी से तकनीकी सेवाएं लखनऊ, अभिषेक तिवारी मेरठ से नगर मैनपुरी, महेन्द्र पाल सिंह फतेहपुर से सेक्टर आफिसर सीआईडी लखनऊ, ज्ञान प्रकाश राय अपर पुलिस उपयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद से सीआईडी सेक्टर लखनऊ में तैनात किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSNL अफसर ने डिप्टी CM केशव से कहा, आप शाह के बेहद करीबी हैं, फिर पूरे हॉल में..
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।