IAS Anurag Yadav returns from Bengal after a heated argument with Chief Election Commissioner Gyanesh, action may in UP ज्ञानेश से बहस के बाद बंगाल से बैरंग लौटे IAS अनुराग, अब यूपी में लटकी कार्रवाई की तलवार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ज्ञानेश से बहस के बाद बंगाल से बैरंग लौटे IAS अनुराग, अब यूपी में लटकी कार्रवाई की तलवार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से बहस के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए यूपी कॉडर के आईएएस अनुराग यादव वापस लौट आए हैं। अब यूपी में कार्रवाई की तलवार लटकी है।

Thu, 9 April 2026 10:39 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
ज्ञानेश से बहस के बाद बंगाल से बैरंग लौटे IAS अनुराग, अब यूपी में लटकी कार्रवाई की तलवार

UP News: आईएएस अनुराग यादव सुर्खियों में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से बहस के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए यूपी कॉडर के आईएएस अनुराग यादव वापस लौट आए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके खिलाफ नियुक्ति विभाग कार्रवाई कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

यूपी से दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी विभिन्न राज्यों में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं। अनुराग यादव को बंगाल चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। चुनाव आयोग ने दिल्ली से बंगाल चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को वर्चुअल बैठक की। इसमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी, मुख्य सचिव, पर्यवेक्षक और राज्य के तमाम अधिकारियों को बुलाया था।

अनुराग यादव प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी

चुनाव आयोग ने कूच बिहार दक्षिण के पर्यवेक्षक अनुराग यादव से उनके विधानसभा में पड़ने वाली कुल पोलिंग बूथ की जानकारी मांगी। बताते हैं कि इसकी जानकारी वह नहीं दे पाए। काफी देर जानकारी जुटाने के बाद जब वह बाले, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनको डांट दिया। इस पर आईएएस अनुराग यादव ने कहा कि आप हमारे साथ ऐसा बर्ताव नहीं कर सकते, हमने इस सेवा में अपने 25 साल दिए हैं, आप इस तरह से बात नहीं कर सकते। इसके बाद ही उन्हें पर्यवेक्षक पद से हटाते हुए वापस जाने को बोल दिया गया। अनुराग यादव प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हैं और हाल ही में उन्हें समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले वह सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव थे। अनुराग यादव का 2000 बैच के आईएएस हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे बात नहीं कर सकते... कौन हैं IAS अनुराग यादव, जो CEC ज्ञानेश कुमार से भिड़ गए

आईएएस अधिकारी रहे अभिषेक सिंह को इसी तरह 2022 में वापस भेजा गया था

उत्तरप प्रदेश कॉडर के वर्ष 2011 के आईएएस अधिकारी रहे अभिषेक सिंह को इसी तरह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात से वापस भेजा गया था। पर्यवेक्षक बनाए जाने के दौरान उन्होंने गाड़ी के आगे खड़े होकर फोटो खिंचाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने अभिषेक सिंह को वापस कर दिया था। यहां बता दें कि अभिषेक सिंह ने आईएएस सेवा से इस्तीफा दे दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में अवैध मदरसे का ध्वस्तीकरण, निर्माण पर गरज रहे 2 बुलडोजर
ये भी पढ़ें:2 दिन में पूरी हो जनगणना के पहले चरण की तैयारी, UP मुख्य सचिव का DM को निर्देश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।