Under pretext of playing Holi criminals entered businessman house took couple hostage and robbed them होली खेलने के बहाने कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, दंपती को बंधक बनाकर दिनदहाड़े की लूट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली खेलने के बहाने कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, दंपती को बंधक बनाकर दिनदहाड़े की लूट

अलीगढ़ में होली पर बुधवार को चार बदमाश होली मिलने के बहाने एक स्क्रैप कारोबारी के घर में घुस गए। तमंचे व चाकू के बल पर दंपती को बंधक बनाकर घर में रखे जेवरात, रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Thu, 5 March 2026 08:14 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
होली खेलने के बहाने कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, दंपती को बंधक बनाकर दिनदहाड़े की लूट

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाग इलाके में होली पर बुधवार को चार बदमाश होली मिलने के बहाने एक स्क्रैप कारोबारी के घर में घुस गए। तमंचे व चाकू के बल पर दंपती को बंधक बनाकर घर में रखे जेवरात, रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। चारों आरोपियों के चेहरों पर रंग लगा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। वहीं, दिनदहाड़े जिले में हुई लूट से हड़ंकप मचा हुआ है। बदमाशों के लूट के तरीके से लोग भी हैरान हैं।

देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाद इलाके में हाथरस वाला पेंज निवासी विनोद कुमार व उनकी पत्नी बुधवार दोपहर को अपने घर पर थे। तभी किसी ने गेट खटखटाया। कहा कि होली मिलने आए हैं। विनोद गेट पर पहुंचे, तभी आरोपी धक्का मारते हुए अंदर घुस आया। उसके पीछे तीन और लोग घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने तमंचा व चाकू निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि कारोबारी से हाथापाई भी की। इसके बाद उन्हें कमरे में बंधक बनाकर पूरे घर को खंगालने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की हत्या, जंगल में फेंका शव

लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अफसर

अलमारी में रखे रुपये, जेवरात, कारोबारी की पत्नी के कंगन, दो मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर ले गए। उधर, दिनदहाड़े लूट की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चारों आरोपी गली में आते-जाते नजर आए हैं। उनके चेहरों पर होली का रंग लगा हुआ है, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि घुड़ियाबाग क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में घुसकर लूट करने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला है कि चार व्यक्ति होली पर मिलने के बहाने घर में घुसे और आभूषण व रुपये लूटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अन्य वारदात न हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाली में गुटखा थूकने पर बवाल, दबंगों ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।