Agra young man was beaten to death with an iron pipe for spitting gutkha in drain नाली में गुटखा थूकने पर बवाल, दबंगों ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की युवक की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाली में गुटखा थूकने पर बवाल, दबंगों ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की युवक की हत्या

आगरामें नाली में गुटखा थूकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। लोहे के पाइप से हुए हमले में 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Wed, 4 March 2026 07:47 PMPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, आगरा
share
नाली में गुटखा थूकने पर बवाल, दबंगों ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की युवक की हत्या

Agra News: यूपी के आगरा में एत्मादपुर के नगला महासिंह में नाली में थूकने को लेकर मंगलवार की रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के युवकों के लोहे के पाइप से प्रहार किए। दूसरे पक्ष का एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। होली पर हत्या की खबर से खलबली मच गई। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो हत्यारोपी हिरासत में है।

घटना की शुरुआत दिन में हुई थी। गंभीर सिंह के बेटे प्रमोद की बहू घर के बाहर सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी जगत सिंह पक्ष के किसी युवक ने नाली में गुटखा थूक दिया। महिला ने विरोध किया। कहा कि वह तो सफाई कर ही है इन लोगों को इतनी तमीज नहीं है कि घर के बाहर गंदगी न करें। इसी बात पर कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने यह कहकर मामला रफा-दफा करा दिया कि बुरा न मानो होली है। शाम को गंभीर पक्ष के लोग शराब पीकर घर लौटे। महिलाओं ने जब दिन में हुए विवाद की जानकारी दी तो वे भड़क गए। हमला बोल दिया। जगत सिंह का 23 वर्षीय बेटा अमित सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोहे का पाइप उसके सिर में घुस गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बाहर से लगाई कुंडी

पाइप में कोई नुकीला कोना निकल रहा था। गंभीर हालत में उसे एसएन भर्ती कराया गया। होली वाले दिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से गांव में चीत्कार मच गया। पुलिस भी घबरा गई। बवाल की आशंका के चलते फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंतिम संस्कार तक पुलिस गांव ही मौजूद रही। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि गंभीर सिंह, प्रमोद, आनंद, रवि, राहुल, प्रवेश और जीतू के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य की तलाश चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में जज के पिता की सरेराह हत्या, साले पर वारदात को अंजाम देने का आरोप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।