Under Family Benefit Scheme 30 thousand will be available within two and a half months अब इन परिवारों को ढाई महीने के अंदर मिलेंगे 30 हजार रुपये, योगी सरकार ने तय की डेडलाइन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब इन परिवारों को ढाई महीने के अंदर मिलेंगे 30 हजार रुपये, योगी सरकार ने तय की डेडलाइन

यूपी में गरीब व असहाय परिवारों को राहत पहुंचाने वाली राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को अब और पारदर्शी बना दिया गया है। अब पात्र परिवारों को 75 दिनों के भीतर इस योजना का लाभ मिला।

Fri, 13 June 2025 09:31 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
अब इन परिवारों को ढाई महीने के अंदर मिलेंगे 30 हजार रुपये, योगी सरकार ने तय की डेडलाइन

यूपी में गरीब व असहाय परिवारों को राहत पहुंचाने वाली राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को अब और पारदर्शी बना दिया गया है। अब पात्र परिवारों को योजना का लाभ उठाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब उन्हें घर बैठे 75 दिनों में पारिवारिक लाभ दिलाया जाएगा। योजना के तहत परिवार के कमाऊ मुखिया जिसकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक हो उसकी असमयिक मृत्यु होने पर 30 हजार रुपये की एकमुश्त मदद दी जाती है।

यही नहीं आकस्मिक स्थिति में डीएम की अनुमति से तत्काल मदद की व्यवस्था की जाएगी। पारदर्शी पोर्टल की मदद से आवेदन से लेकर भुगतान तक की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पात्र परिवारों को घर बैठे पारिवारिक लाभ दिलाया जाए इसके निर्देश दिए गए हैं। पात्रों को हर हाल में 75 दिनों के भीतर लाभ मिले इसके लिए सरकार की ओर से सख्त समय-सीमा तय की गई है।

हर चरण में अधिकारियों की जवाबदेही भी तय कर दी गई है। यदि किसी कारणवश यह समय-सीमा पार होती है तो अब मामले को लंबी प्रक्रिया में उलझाने की बजाए जिला स्तर पर ही समिति से अनुमोदन कराकर भुगतान कर दिया जाएगा यानी जरूरतमंदों को देरी के लिए प्रदेश स्तर की मंजूरी का इंतजार नहीं करना होगा। शहरी क्षेत्रों में 56460 रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को योजना का लाभ दिया जाता है। बीते वित्तीय वर्ष में 108883 निराश्रित परिवारों को 326 करोड़ रुपये की मदद दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों से ले रहा था योजनाओं का लाभ
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का तोहफा, अब इन लोगों को भी मिलेगा सामूहिक विवाह योजना का लाभ

अब आधार आधारित लाइव वेरिफिकेशन

छात्रवृत्ति योजना की तरह ही पारिवारिक लाभ योजना में भी आधार के माध्यम से स्टेटस चेकिंग कर लाइव वेरिफिकेशन किया जाएगा। यही नहीं तहसील स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी होगा। वहीं मुख्यालय स्तर पर कमांड सेंटर बनाया गया है। मदद व शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 14568 शुरू किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।