Pakistani citizen living in Kushinagar for 10 years arrested यूपी में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, 10 साल से फर्जी दस्तावेजों से ले रहा था सरकारी योजनाओं का लाभ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, 10 साल से फर्जी दस्तावेजों से ले रहा था सरकारी योजनाओं का लाभ

कुशीनगर में एलटीवी वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह यहां दस साल से अधिक समय से रह रहा था। उसका फर्जी आधार, पैन, आयुष्मान व राशन कार्ड बनाने में मददगार सीएचसी संचालक समेत दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Wed, 11 June 2025 09:10 PMPawan Kumar Sharma निज संवाददाता, कुशीनगर
share
यूपी में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, 10 साल से फर्जी दस्तावेजों से ले रहा था सरकारी योजनाओं का लाभ

यूपी के कुशीनगर में एलटीवी वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह यहां दस साल से अधिक समय से रह रहा था। उसका फर्जी आधार, पैन, आयुष्मान व राशन कार्ड बनाने में मददगार सीएचसी संचालक समेत दो सहयोगियों को भी पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। जिले में पाकिस्तानी नागरिक मिलने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप है। एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाली पटहेरवा पुलिस व एलआईयू टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया है।

ये मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपराकनक के गगलवा चैनपट्टी में का है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पटहेरवा पुलिस ने एलटीवी वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक को गिरफ्तार किया है। वह पटहेरवा थानान्तर्गत पिपराकनक के गगलवा चैनपट्टी में रह रहा था। पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक ने यहां फर्जी तरीके से आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व पैन कार्ड भी बनवा लिया था। इन दस्तावेजों का उपयोग कर वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा था। उसका फर्जी पैनकार्ड चांद अख्तर और फर्जी तरीके से आधार कार्ड सीएचसी संचालक शब्बीर आजम ने बनवाये थे।

गोपनीय जानकारी के आधार पर जनपद की एलआईयू टीम व थाना पटहेरवा पुलिस टीम ने गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पटहेरवा में नागरिकता अधिनियम, प्रतिबंधित क्षेत्र में निवास करने से संबंधित विदेशी अधिनिधियम, धोखाधड़ी, कूटरचना, जानबूझकर क्षति और बेईमानी से संपत्ति प्राप्त करने समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक भारतीय वीजा वृद्धि (एलटीवी) पर निवास करने के दौरान फर्जी तरीके से विभिन्न पहचान पत्रों व दस्तावेजों का उपयोग कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा था। उसका फर्जी आधार कार्ड को सहज जन सेवा केन्द्र संचालक शब्बीर आजम द्वारा बनाया गया तथा पैन कार्ड को चांद अख्तर द्वारा बनवाया गया है। यह फर्जी कागजात दस साल पहले बनाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगरेप के मुकदमे में बचने के लिए युवक ने चचेरे भाई को मार डाला, तीन कातिल गिरफ्
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही की लव मैरिज से पंचायत नाराज, हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

इसका मतलब पाकिस्तानी नागरिक यहां दस साल से अधिक समय से रह रहा था। इनकी घटना में संलिप्तता पाये जाने पर पाकिस्तानी नागरिक समेत तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। विवेचना जारी है। विवेचना के दौरान अन्य जो भी व्यक्ति प्रकाश में आयेंगे। उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ विनय कुमार मिश्रा थाना पटहेरवा, दरोगा हरेराम सिंह यादव, धीरेन्द्र वर्मा, अनुराग यादव, सिपाही रामप्रवेश यादव, शोभनाथ प्रसाद व ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।