आमने-सामने आ गई दो बारातें, दूल्हों और बारातियों से मारपीट; SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ केस
शाहजहांपुर के गांव लाई खेड़ा में मुकेश बाल्मीकि के घर बारात भुता के पाऊनगला गांव से आई थी। गांव की गलियों में बारात घूम रही थी। उसी समय गांव में सुरेन्द्र सिंह के घर भी बारात आ रही थी। दोनों बारातें आमने-सामने आ गयीं। रास्ता बदलने को लेकर कहासुनी बढ़ी। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गांव लाईखेड़ा में एक संकरी गली में दो बारातें आमने-सामने आ गईं। रास्ता बदलने को लेकर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में बारातियों समेत दूल्हों को भी चोट लगी। बाद में एक दूल्हे के पिता ने दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के गांव लाई खेड़ा में विगत 20 अप्रैल को मुकेश बाल्मीकि के घर बारात भुता के पाऊनगला गांव से आई थी। बैंड बाजा के साथ गांव की गलियों में बारात घूम रही थी। उसी समय गांव में सुरेन्द्र सिंह के घर बदायूं के हजरतगंज थाना अंतर्गत गांव दियूचरी से आई बारात भी गलियों में बैंड बाजा के साथ आ रही थी। दोनों बारातें आमने-सामने आ गयीं। रास्ता बदलने को लेकर कहासुनी बढ़ी। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
दूल्हों समेत बारातियों को भी चोट लगी। बरेली के थाना भुता के गांव पाऊनगला निवासी दूल्हा सौरभ बाल्मीकि के पिता मनोज ने गढ़िया लाई खेड़ा के राजपाल, अवधेश, सुमित, अमित आदि एक दर्जन लोगों के विरूद्ध एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई झड़प
वहीं, कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलित परिवार की बारात को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद झड़प की स्थिति पैदा हुई। आरोप है जब बारात राजपाल यादव के घर के पास पहुंची तो उसने कथित तौर पर टिप्पणी की कि, ‘अब दलित भी बग्गी पर चढ़कर बारात निकालेंगे।’ गांव में सुरेंद्र सिंह के घर भी बारात आई थी। दोनों बारातें एक गली में एक साथ पहुंची और आमने-सामने आ गईं। इसी दौरान कथित अपमानजनक टिप्पणी और रास्ता बदलने को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।




साइन इन