up ias transfer 40 officers 15 dm and 5 cdo durga shakti nagpal appointed as commissioner of devipatan division सीएम योगी ऐक्शन में, देर रात 40 IAS अफसर इधर से उधर, 15 DM बदले; दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं कमिश्नर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी ऐक्शन में, देर रात 40 IAS अफसर इधर से उधर, 15 DM बदले; दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं कमिश्नर

सीएम योगी लगातार ऐक्शन में हैं। यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिहाज से देर रात उनके आदेश पर ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े फेरबदल हुए हैं। 40 IAS अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। 15 जिलों के डीएम और 5 जिलों के CDO भी बदल गए हैं। लखीमपुर DM दुर्गा शक्ति नागपाल को भी नई तैनाती मिली है। 

Mon, 20 April 2026 05:35 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
सीएम योगी ऐक्शन में, देर रात 40 IAS अफसर इधर से उधर, 15 DM बदले; दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं कमिश्नर

UP IAS Transfer: योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार की देर रात 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमे 15 जिलों के डीएम और पांच जिलों के सीडीओ भी शामिल है । उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया है। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिच एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग बनाए गए हैं।

विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम, सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम, विशेष सचिव खाद्य एवं रसद अभिषेक गोयल को हमीरपुर का डीएम, निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम, अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव का डीएम, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम, औरैया के डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम, सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम और आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी : 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर की हत्या, पिता ने खेला खूनी खेल

प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा नीतीश कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, बुलंदशहर की डीएम श्रुति को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएसआशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। लखीमपुर की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन ,अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग आलोक कुमार द्वितीय को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

फतेहपुर के जिलाधिकारी रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, निदेशक यूपीनेडा, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड बनाया गया है। झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन और निदेशक पर्यटन, श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा निदेशक राज्य पोषण मिशन, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग और कुल सचिव डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद एवं रसद विभाग और नियंत्रक विधिक बाट माप बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच
ये भी पढ़ें:UP में गर्मी बढ़ने पर स्कूलों का समय बदलने को लेकर सभी बीएसए को ये निर्देश जारी
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रतिबंधित गेमिंग ऐप का क्लोन बनाकर सौ करोड़ की ठगी, गैंग का पर्दाफाश

सचिन कुमार सिंह सीडीओ अमेठी को अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, बसंत अग्रवाल एडीएम वित्त एवं राजस्व हाथरस को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं, सौम्या पांडे अपर श्रमायुक्त व निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तर प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

जुनैद अहमद मुख्य विकास अधिकारी झांसी को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर, हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, मुकेश चंद्र मुख्य विकास अधिकारी बहराइच को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूं को कुलसचिव डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, श्रुति शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट देवरिया को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, गामिनी सिंगला संयुक्त मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, सुनील कुमार धनवंता संयुक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, पूजा साहू संयुक्त मजिस्ट्रेट चित्रकूट को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजीपुर को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।