Two teenagers drowned while bathing in the Saryu river on Holi in Ayodhya; one was saved from drowning by villagers होली पर सरयू स्नान को गए 2 किशोर की मौत, एक को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली पर सरयू स्नान को गए 2 किशोर की मौत, एक को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया

यूपी के अयोध्या में होली पर सरयू स्नान को गए 2 किशोर की मौत हो गई। डूब रहे एक किशोर को सकुशल बचा लिया लेकिन हादसे में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। 

Wed, 4 March 2026 08:51 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
होली पर सरयू स्नान को गए 2 किशोर की मौत, एक को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया

यूपी के अयोध्या में होली पर दुखद खबर सामने आई है। यहां होली पर बुधवार को दूसरी पहर सरयू स्नान को गए तीन किशोर अचानक डूबने लगे। हल्ला गुहार पर स्थानीय लोगों ने डूब रहे एक किशोर को सकुशल बचा लिया लेकिन हादसे में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। किशोरों की मौत कि खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज निवासी तीन किशोर होली का रंग खेलने के बाद स्नान के लिए अपने घर से थोड़ी दूर सरयू के कलाफरपुर घाट गए थे। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे तो आपस में एक दूसरे को बचाने की कवायद शुरू हुई। कवायद सफल न होने पर चीख पुकार और हल्ला गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीणों दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने देखा कि तीनों किशोर डूब रहे। ग्रामीणों ने बिना देरी किए सरयू नदी में डूब रहे एक किशोर को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन ग्रामीण दो किशारों को नहीं बचा पाए। इस दौरान दो किशोर की नदी के पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। डूब कर मरने वाले किशोरों की पहचान पहचान मुबारकगंज गांव निवासी राज सैनी और सुमित कोरी के रूप में हुई है। किशोरों के मौत की जानकारी उनके घर वालों को दी गई। होली के दिन किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया । होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरने वाले किशोरों के पूरे गांव में शोक की लहर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, कल से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन

रौनाही थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि जानकारी पर बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य दो किशोर की तलाश में समय लगा। तलाश पूरी होने के बाद दोनों को सीएचसी भेजवाया गया,जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां अराजकता है वहां उत्साह नहीं, भारत में शांति है लोग होली मना रहे: योगी
ये भी पढ़ें:अलीगढ़ में होली पर पथराव और फायरिंग, 2 लोगों को लगे छर्रे, दरोगा भी जख्मी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।