Stone pelting and firing on Holi in Aligarh. Two people were hit by pellets, police sub inspector was also injured अलीगढ़ में होली पर पथराव और फायरिंग, 2 लोगों को लगे छर्रे, दरोगा भी जख्मी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अलीगढ़ में होली पर पथराव और फायरिंग, 2 लोगों को लगे छर्रे, दरोगा भी जख्मी

यूपी के अलीगढ़ में होली पर पथराव और फायरिंग की खबर सामने आई है।दो लोगों को छर्रे लगे हैं। लोगों ने आरोपी को घेर लिया और ईंट-पत्थर फेंके। इसमें दरोगा  भी जख्मी हो गए।

Wed, 4 March 2026 07:49 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अलीगढ़ में होली पर पथराव और फायरिंग, 2 लोगों को लगे छर्रे, दरोगा भी जख्मी

Aligarh news : यूपी के अलीगढ़ में होली के दिन बुधवार को मडराक थाना क्षेत्र के गांव पड़ियावली में दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष के व्यक्ति ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों को छर्रे लगे हैं। बाद में लोगों ने आरोपी को घेर लिया और ईंट पत्थर फेंके। इसमें मडराक थाने के एसएसआई दरोगा धर्मपाल सिंह के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उसे रेस्क्यू करते हुए गिरफ्तार किया। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि महिलाओं में किसी बात पर कहासुनी हुई थी। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

घटना बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुई। पुलिस के अनुसार गांव के कैलाश पुत्र परम का मनीष वार्ष्णेय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर कहासुनी इतनी बढ़ी कि कैलाश अपनी छत पर चढ़ गया और उसने फायरिंग कर दी। इसमें मनीष के सीने के पास छर्रे लगे। वहीं, वहां से गुजर रहे राहगीर गांव के जसवंत पुत्र नवाब सिंह को भी बाजू में छर्रे लगे। इससे गांव में खलबली मच गई। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन घायलों को आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, गुस्साए लोग आरोपी पर हमला करने को दौड़े। लेकिन, उसने अंदर से गेट बंद कर दिया। लोगों का गुस्सा देख पुलिस आरोपी के घर के बाहर तैनात हो गई। लोगों ने अंदर घुसने का प्रयास किया। यहां तक कि पथराव कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी भीड़ नहीं मानी और पुलिस के सामने भी पथराव कर दिया। इस पर पुलिस को बल प्रयोग दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद आरोपी को बचाते हुए हिरासत में लिया। बाद में एसएसपी नीरज जादौन, एसपी देहात अमृत जैन, सीओ इगलास महेश कुमार समेत कई थानों का फोर्स गांव में पहुंचा और हालातों को नियंत्रित किया। हालांकि घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां अराजकता है वहां उत्साह नहीं, भारत में शांति है लोग होली मना रहे: योगी
ये भी पढ़ें:बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, कल से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन

एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि गांव में पथराव व फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। जांच में पता चला कि दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद है। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फायर करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विवाद के कारण की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत की डिमांड, प्रधानों ने CM पोर्टल पर की शिकायत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।