two dumper drivers murdered a property dealer dm ssp revealed in a late night press conference दो डंपर ड्राइवरों ने किया प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल, DM-SSP ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो डंपर ड्राइवरों ने किया प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल, DM-SSP ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा

DM-SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी शेयर की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजकुमार के भतीजे द्वारा की गई पिटाई का बदला लेने के लिए उन्होंने उसके चाचा की हत्या की। जब इस पर सवाल उठा कि उन्होंने चाचा को क्यों मारा तब उनका कहना था कि चाचा के दम पर ही भतीजा मनबढ़ई करता था।

Wed, 18 March 2026 09:18 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
दो डंपर ड्राइवरों ने किया प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल, DM-SSP ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर और चौहान समाज के नेता राजकुमार चौहान (उम्र 40 वर्ष) की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उन्हें गोली मारी और फिर चाकू से वार कर जान ले ली। इस हत्याकांड के बाद का पुलिस ने मंगलवार की देर रात खुलासा कर दिया। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि दो डंपर चालकों ने मिलकर राजुकमार की हत्या की है। इसमें और कौन लोग शामिल हैं इसकी अभी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि राजकुमार चौहान की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर जाम लगा दिया था। 10 थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई और पुलिस ने भीड़ को तितर बितर किया। पोस्टमार्टम के बाद भाजपा महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल और प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की मौजूदगी में मान-मनौवल चलता रहा। रात करीब पौने नौ बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

देर रात हुई डीएम-एसएसपी की प्रेस कांफ्रेंस में घटना के बाद हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी शेयर की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजकुमार के भतीजे द्वारा की गई पिटाई का बदला लेने के लिए उन्होंने उसके चाचा की हत्या की है। जब इस पर सवाल उठा कि उन्होंने चाचा को क्यों मारा तब उनका कहना था कि चाचा के दम पर ही भतीजा मनबढ़ई करता था। इसी वजह से चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना में इस्तेमाल असलहा अभी तक बरामद नहीं हो सका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले चौहान समाज के नेता की हत्या

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरगदवा निवासी राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि राजकुमार के भतीजे नितेश और आरोपी राज चौहान के बीच कुछ महीने से रंजिश चल रही है। करीब दो महीने पहले भतीजे ने राज चौहान की पिटाई कर दी थी, जिसमें राजकुमार ने भतीजे का पक्ष लिया था। इसी रंजिश में मंगलवार सुबह दोनों आरोपी हत्या के इरादे से आए और घटनास्थल पर एक पेड़ के पीछे छिप गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बचने के लिए गोली लगने पर भी भागते रहे राजकुमार, कातिलों ने कसाई की तरह ली जान

राजकुमार के अकेले आते ही एक आरोपी ने फायरिंग की। इसके बाद दोनों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 साल की बच्ची संग दरिंदगी, हत्या कर खेत में दफना दी लाश; बक्से में मिला आरोपी

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए दो संदिग्ध

जांच में पुलिस ने आठ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध नजर आए। इसके बाद सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने घटना स्वीकार करने का दावा किया। हालांकि जिस सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने आधार बनाया है उसमें आरोपित मारते हुए नहीं दिख रहे हैं बल्कि जेब में हाथ डालकर टहलते हुए जाते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अब तक जांच में संलिप्तता स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की विवेचना जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: रिटायर्ड शिक्षिका को स्कूल खुलवाने के नाम पर ठगा, ट्रांसफर कराए 1.57 करोड़
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।