another man killed his wife for not prepairing food after a man killed wife for tea in uttar pradesh यूपी में चाय के लिए हत्या के बाद खाने के लिए पत्नी का कत्ल, पति ने प्रेशर कुकर से मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में चाय के लिए हत्या के बाद खाने के लिए पत्नी का कत्ल, पति ने प्रेशर कुकर से मार डाला

शनिवार की रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी 50 वर्षीय रीता विश्वकर्मा उर्फ चंदा से भोजन मांगा। पत्नी ने कहा, खाना नहीं बना है, इसी पर दोनों में बहस शुरू हो गई। गुस्साए कपूरचंद्र ने घर में रखा प्रेशर कुकर उठाया और पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गई।

Sun, 22 Feb 2026 08:37 PMAjay Singh संवाददाता, मिर्जापुर
share
यूपी में चाय के लिए हत्या के बाद खाने के लिए पत्नी का कत्ल, पति ने प्रेशर कुकर से मार डाला

कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के कानपुर खबर आई थी कि एक 65 वर्षीय शख्स ने देर रात चाय की फरमाइश पूरी न होने पर अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। अब मिर्जापुर से खबर आई है कि एक पति ने खाना न बनाने पर अपनी पत्नी को प्रेशर कुकर से वार कर मार डाला। मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा में शनिवार की रात हैरान कर देने वाली ये घटना हुई। वह खाना न बनाने पर गुस्सा गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद रात भर वह पत्नी के शव के पास सोता रहा। सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कटरा कोतवाली के संगमोहाल निवासी कपूरचंद्र विश्वकर्मा उर्फ टाइगर एबीसी कंपनी में सूत ढुलाई का काम करता है। लगभग दस साल से वह हनुमान पड़रा में पत्नी के साथ रहता है। शनिवार रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी 50 वर्षीय रीता विश्वकर्मा उर्फ चंदा से भोजन मांगा। पत्नी ने कहा, खाना नहीं बना है, इसी को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। गुस्साए कपूरचंद्र ने घर में रखा प्रेशर कुकर उठाया और चंदा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गई। सिर से अधिक खून बहने से कुछ देर बाद चंदा की मौत हो गई। घटना के बाद नशे में धुत कपूरचंद्र वहीं लाश के बगल सो गया। सुबह पड़ोसियों ने चंदा का शव देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की हत्या की है। मृतका के भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय की फरमाइश पूरी न होने पर 65 साल के पति को आया गुस्सा, पत्नी की कर दी हत्या

क्या हुआ था कानपुर दक्षिण में

यूपी के कानपुर दक्षिण में 65 वर्षीय एक शख्स ने देर रात अपनी पत्नी से चाय की फरमाइश की थी। बर्रा, कर्रही पुरानी बस्ती के रहने वाले रामप्रकाश राजपूत उर्फ साहेब लाल केस्को से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से साल-2018 में रिटायर हुए थे। परिवार में 60 वर्षीय पत्नी ललिता, दो बेटे महेंद्र, सुरेंद्र और चार शादीशुदा बेटियां आशा, ज्योति, सोनी और मोनी हैं। बेटे सुरेंद्र ने बताया कि आठ फरवरी की रात पिता ने मां से चाय बनाने को कहा था। मां ने रात होने की बात कहकर मना कर दिया था। इस पर दोनों में कहासुनी भी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला यूट्यूबर के साथ ननदोई ने की रेप की कोशिश, पति और सास ने भी दिया साथ

अगले दिन यानि सोमवार सुबह वह खाना बनाकर रखने के बाद काम पर चला गया। वहीं रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि पत्नी के चाय न बनाने पर रात से ही वह गुस्से में था। सुबह जब बेटा काम पर चला गया तो पत्नी खाना लेकर आई। उसने खाना खाने से इनकार कर दिया जिस पर पत्नी झगड़ा करने लगी। इसी दौरान आवेश में आकर उसने पास में रखे लोहे के साबड़ से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। पत्नी बेसुध होकर जमीन पर गिरी तो रामप्रकाश ने फिर कई वार किए। जब उसकी सांसें बंद हो गईं तो बाहर आकर उसने खुद पड़ोसियों को जानकारी दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।