two bullion traders die tragically after car suddenly loses control and overturns on ganga expressway यूपी: गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक बेकाबू होकर पलटी कार, दो सर्राफा कारोबारियों की दर्दनाक मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक बेकाबू होकर पलटी कार, दो सर्राफा कारोबारियों की दर्दनाक मौत

उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें स्पर्श और अंशुल की मौत हो गई। सुबह लोग जब मॉर्निंग वॉक पर निकले तो हादसे की जानकारी हुई। लोगों ने वजीरगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पर्श और अंशुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिवार वालों को सूचना दी है।

Sat, 20 Sep 2025 09:42 AMAjay Singh संवाददाता, बदायूं
share
यूपी: गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक बेकाबू होकर पलटी कार, दो सर्राफा कारोबारियों की दर्दनाक मौत

Accident in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटने से बिसौली के दो सर्राफा कारोबारी युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर युवकों के परिजनों को सूचना दी है। दो युवकों की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही परिवारीजन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

हादसा, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे स्थित जुलहपुरा भमोरी गांव के पास शुक्रवार रात को हुआ। बिसौली कोतवाली के बुद्ध विहार के रहने वाले सर्राफा कारोबारी स्पर्श गर्ग उर्फ शनि (उम्र 30 वर्ष) पुत्र आलोक गर्ग और बिसौली कस्बे के ही मेन चौराहा कटरा मोहल्ला के रहने वाले दूसरे सर्राफा कारोबारी अंशुल गुप्ता (उम्र 29 वर्ष) पुत्र केशव गुप्ता, कार द्वारा कारोबार के सिलसिले में बरेली गये थे। शुक्रवार रात बरेली से वापस अपने घर लौट रहे थे। बिनावर इलाके में कारोबारी निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़कर बिसौली लौट रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 66 हेडमास्टरों को साढ़े 5 महीने बाद नए सिरे से तैनाती, जारी हुआ ये आदेश

इसी दौरान भमोरी गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें स्पर्श और अंशुल की मौत हो गई। सुबह लोग जब मॉर्निंग वॉक पर निकले तो हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वजीरगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पर्श और अंशुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिवार वालों को सूचना दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्र की हत्या के बाद ऐक्शन मोड में योगी सरकार, एसटीएफ को मिला ये टारगेट

स्पर्श और अंशुल की मौत की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे को लेकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को हादसा हुआ है। सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी। जानकारी मिली है कि ये लोग बरेली से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।