66 headmasters in up have been reassigned after five and a half months an order has been issued यूपी में 66 हेडमास्टरों को साढ़े 5 महीने बाद नए सिरे से तैनाती, जारी हुआ ये आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 66 हेडमास्टरों को साढ़े 5 महीने बाद नए सिरे से तैनाती, जारी हुआ ये आदेश

इन शिक्षकों के प्रमोशन के लिए चयन समिति की बैठक 11 दिसंबर 2024 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय लखनऊ में हुई थी और तीन महीने बाद 12 मार्च को पदोन्नति आदेश जारी हुआ। इनकी तैनाती के लिए 25 और 26 मार्च को ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

Fri, 19 Sep 2025 11:17 AMAjay Singh मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी में 66 हेडमास्टरों को साढ़े 5 महीने बाद नए सिरे से तैनाती, जारी हुआ ये आदेश

UP Teacher News: उत्तर प्रदेश के राजकीय हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक या प्रधानाध्यापिका और राजकीय इंटर कॉलेजों में उप प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत 66 शिक्षकों को साढ़े पांच महीने बाद नए सिरे से तैनाती दी गई है। शासन के विशेष सचिव उमेश चन्द्र ने 17 सितंबर को संशोधित पदस्थापन आदेश जारी करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव को निर्देशित किया है कि पदस्थापन संशोधन की कार्रवाई करते हुए शासन को सूचित करें।

विशेष सचिव ने साफ किया है कि अपेक्षित विद्यालय में पद रिक्त न होने या समकक्ष पद न होने के कारण शेष शिक्षकों के पदस्थापन संशोधन की कार्रवाई नहीं हो सकी है। इन शिक्षकों की पदोन्नति के लिए चयन समिति की बैठक 11 दिसंबर 2024 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय लखनऊ में हुई थी और तीन महीने बाद 12 मार्च को पदोन्नति आदेश जारी हुआ। इनकी तैनाती के लिए 25 और 26 मार्च को ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। 28 मार्च को 383 शिक्षकों का तैनाती आदेश जारी हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में फिर तेवर में मानसून, कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश; जानें भविष्यवाणी

निदेशक की ओर से नौ मई को शासन को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को जिन 383 शिक्षकों का पदस्थापन आदेश हुआ था उनमें से दो शिक्षकों और पांच शिक्षिकाओं ने पदोन्नति लेने से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्र की हत्या के बाद ऐक्शन मोड में योगी सरकार, एसटीएफ को मिला ये टारगेट

जबकि 77 ने ही कार्यभार ग्रहण किया। पदस्थापित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 299 शिक्षकों में से अधिकांश ने अपनी विभिन्न पारिवारिक एवं स्वास्थ्यगत परिस्थितियों का हवाला देते हुए संशोधन का अनुरोध किया था। प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल के सामने स्थित राजकीय पुस्तकालय में रामबाबू शुक्ला की पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में तैनाती की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।