Two brothers died after coming in contact with high tension wire हाईटेंशन तार बना काल! लोहे की सीढ़ी छूते ही सगे भाइयों की गई जान, गांव में मचा कोहराम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हाईटेंशन तार बना काल! लोहे की सीढ़ी छूते ही सगे भाइयों की गई जान, गांव में मचा कोहराम

बस्ती के खुटहन गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एक लोहे की सीढ़ी खेत की तरफ ले जा रहे थे। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।

Tue, 10 June 2025 11:51 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, बस्ती
share
हाईटेंशन तार बना काल! लोहे की सीढ़ी छूते ही सगे भाइयों की गई जान, गांव में मचा कोहराम

यूपी के बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नगर थानांतर्गत खुटहन गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एक लोहे की सीढ़ी खेत की तरफ ले जा रहे थे। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हाईटेंशन तार सड़क से करीब 10 फीट ऊपर से ही गुजरी है। इसके चलते ही यह हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि खुटहन गांव का रहने वाले घनश्याम के बेटे विश्वबल्लभ यादव (23) और शशिभूषण यादव (25) मंगलवार की सुबह किसी काम से लोहे की सीढ़ी लेकर घर से निकले थे। घर के सामने लगे खड़ंजे से जाते वक्त उनकी सीढ़ी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टच हो गई। सीढ़ी में उतरे करंट की चपेट में आकर दो भाई झुलस गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर गए। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। वहीं दूसरी ओर गांव के लोगों ने खुटहन गांव के सामने सड़क को जाम कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस वाले जाम हटाने का प्रयास में जुटे रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागरात के बाद मातम! शादी के तीन दिन बाद पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव
ये भी पढ़ें:यूपी में दर्दनाक हादसा, यमुना में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत

फर्राटा पंखे में उतरे करंट से युवक की मौत, पत्नी झुलसी

उधर, प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज के वार्ड नंबर 15 नया का पुरवा में फर्राटा पंखे के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पत्नी भी करंट से झुलस गई।

नया का पुरवा के रामलखन यादव का 32 वर्षीय बेटा संतोष रविवार रात कमरे में फर्राटा पंखा चालू करने लगा। तभी पंखे में उतरे करंट की चपेट आ गया। उसे बचाने दौड़ी पत्नी उमा भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन संतोष को सीएससी महेशगंज ले गए। वहां से कुंडा भेजा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।