groom body was found hanging from tree three days after wedding सुहागरात के बाद मातम! शादी के तीन दिन बाद पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुहागरात के बाद मातम! शादी के तीन दिन बाद पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं में शादी के तीन दिन बाद युवक का शव गांव में ही खेत पर पेड़ से लटका मिला। युवक बीती शाम सात बजे से घर से निकला था। उधर, पति की मौत की खबर सुनकर नई नवेली दुल्हन बदहवास हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Tue, 10 June 2025 11:31 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बदायूं
share
सुहागरात के बाद मातम! शादी के तीन दिन बाद पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

यूपी के बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के तीन दिन बाद युवक का शव गांव में ही खेत पर पेड़ से लटका मिला। युवक बीती शाम सात बजे से घर से निकला था, काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी रात 12 बजे तक तलाश की। नहीं मिलने पर डायल 112 को भी सूचित किया। सुबह पांच बजे खेत पर गए लोगों ने युवक के शव को देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नई नवेली दुल्हन सहित परिवार के सभी लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे जहां उसका लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

ये मामला अलापुर थाना क्षेत्र के मोहन नगला गांव का है। जहां ओमपाल के 21 साल के बेटे अक्षय कुमार लोधी की सात जून को दातागंज अमृतापुर से शादी हुई थी। आठ जून को विदा होकर बारात घर पहुंची थी। बीती शाम अक्षय कुछ देर में लौटकर आने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद मंगलवार 10 जून को शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर दातागंज सीओ केके तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को पेड़ से नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ के मुताबिक परिजन जो तहरीर देंगे उसके साथ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल मंत्री के PA के नाम पर VIP कोटे में टिकट, एजेंट ने यात्रियों ने वसूले 27500
ये भी पढ़ें:अतीक अहमद की संपत्तियों पर भूमाफियाओं की नजर, अवैध प्लाटिंग करने की कोशिश

सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

उधर, फतेहपुर में खखरेरु थाना क्षेत्र के एक गांव में सुहागरात के समय दुल्हन ने दुल्हे के प्राइवेट अंग में चाकू से हमला कर दिया। घायल को कौशांबी जिले के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। परिजन लड़की को मानसिक कमजोर बता। दुल्हन के खिलाफ सोमवार को दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो दिनों तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कोशिश चलती रही, लेकिन बात नहीं बनी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।