Four friends who went to take bath in Yamuna drowned and died यूपी में दर्दनाक हादसा, यमुना में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत, गांव में मची चीख-पुकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दर्दनाक हादसा, यमुना में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत, गांव में मची चीख-पुकार

सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए चार दोस्तों की डुबने से मौत हो गई। उधर, गांव में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।

Mon, 9 June 2025 10:17 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, सहारनपुर
share
यूपी में दर्दनाक हादसा, यमुना में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत, गांव में मची चीख-पुकार

यूपी के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।

घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला आली चुंगी निवासी कलीम (35), नवाबगंज निवासी जुबैर (34)अपने दोस्त इंद्रा चौक निवासी अदनान (30) और खाताखेड़ी निवासी कासिफ (26) के साथ चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। नहाते समय चारों दोस्त पानी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। कुछ लोगों ने चारों को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते चारों डूब गए। इसका पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं चारों के परिजन और अन्य लोग भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोककर बुराहाल था।

सूचना पर देहात कोतवाली इंस्पेक्टर कपिल देव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कलीम, जुबैर, अदनान, कासिफ की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया। करीब चार घंटे बाद शाम सात बजे चारों के शव नहर से बरामद हो गए। इंस्पेक्टर कपिल देव का कहना है कि नहाने के दौरान कलीम, जुबैर, अदनान और कासिफ की डूबने से मौत हुई है। चारों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ईद-उल-अजहा की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि कलीम, जुबैर, अदनाम शादीशुदा थे और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध हिस्से को गिराया
ये भी पढ़ें:सरयू में नहाने गए दो मासूमों की डूबकर मौत, मामा की शादी में आए थे दोनों

लगातार हादसों के बाद भी नहीं मानते युवक

अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर, चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर, मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर में डूबने से हर वर्ष चार से पांच लोगों की मौत हो जाती है। गर्मी में युवक और बच्चे नहर पर नहाने पहुंचते हैं। अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर में कुंड बना है, जिसमें डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई थी। इससे कुछ दिन पूर्व खानआलमपुरा निवासी एक युवक की मौत हुई थी। नदीम कॉलोनी निवासी युवक की भी डूबने से जान गई थी। तीन सालों से 10 से अधिक युवकों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने पहले नहर में नहाने पर रोक भी लगाई थी, लेकिन लोग नहीं मान रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।