two acps transferred in up 33 pcs to become ias by the end of june month यूपी में दो ACP के तबादले, 33 पीसीएस इस महीने के अंत तक बन जाएंगे आईएएस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दो ACP के तबादले, 33 पीसीएस इस महीने के अंत तक बन जाएंगे आईएएस

इस बार पीसीएस से आईएएस में प्रमोट होने वाले पदों की संख्या बढ़ने की वजह से 2010 और 2011 के साथ-साथ 2012 बैच के भी कुछ अफसरों को भी  IAS में प्रमोशन मिल सकता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि 2010 और 2011 बैच में अधिकारियों की संख्या कम है। उधर, बुधवार को दो सहायक पुलिस आयुक्त के तबादले कर दिए गए।

Wed, 10 June 2026 10:37 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में दो ACP के तबादले, 33 पीसीएस इस महीने के अंत तक बन जाएंगे आईएएस

उत्तर प्रदेश में बुधवार को दो सहायक पुलिस आयुक्त के तबादले कर दिए गए। लखनऊ में तैनात राजेश कुमार सिंह को लखनऊ के ही मोहनलालगंज में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर नवीन तैनाती दी गई है। इसी तरह मोहनलालगंज में सहायक पुलिस आयुक्त रहे ज्ञानेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ कैंट बनाया गया है। इसके साथ ही यूपी 2010 और 2011 बैच के 33 पीसीएस अफसरों के बारे में एक गुड न्यूज है। इस महीने के अंत तक ये सभी पीसीएस अधिकारी आईएएस बन जाएंगे। दिल्ली में बुधवार को पीसीएस अफसरों की डीपीसी हुई। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए यूपी को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति कोटे में 33 पद आवंटित किए हैं।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बुधवार को हुई डीपीसी छह सदस्यों की मौजूदगी में हुई। इसमें राज्य सरकार की तरफ से एपीसी दीपक कुमार, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज और विशेष सचिव विजय कुमार ने हिस्सा लिया। इसके अलावा केंद्र सरकार के दो अधिकारियों और एक यूपीएससी के सदस्य ने भाग लिया। संख्या अधिक होने की वजह से 2012 बैच के भी अफसरों को मौका मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भ्रष्टाचार पर ऐक्शन, इस जिले में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए डिप्टी CMO

इस बार पीसीएस से आईएएस में प्रमोट होने वाले पदों की संख्या बढ़ने की वजह से 2010 और 2011 के साथ-साथ 2012 बैच के भी कुछ अफसरों को भी आईएएस में प्रमोशन मिल सकता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि 2010 और 2011 बैच में अधिकारियों की संख्या कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धोखाधड़ी, जालसाजी, गबन...यूपी में अब ऐसे लोगों की खैर नहीं, योगी का EOW को आदेश
ये भी पढ़ें:पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यूपी में अलर्ट, दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ ऐक्शन; FIR
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश पर बनने जा रहा SRG, 240 कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग

इन अफसरों की होगी डीपीसी

वर्ष 2010 के डा. विश्राम, अशोक कुमार कन्नौजिया, पुष्पराज सिंह, राजकुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, आलोक कुमार, सुशीला, संजय कुमार सिंह। वर्ष 2011 के पूनम निगम, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, योगानंद पांडे, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार-11, डा. सुनील कुमार वर्मा, हर्ष देव पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, डा. नितिन मदान, प्रियंका सिंह, अमित कुमार-1, रिंकी जायसवाल, अमित सिंह, अमित कुमार-11, विवेक श्रीवास्तव, वैभव मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह, संदीप कुमार, गरिमा स्वरूप।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।