travel on national highway and gorakhpur link expressway will be expensive from april 1 toll tax will increase एक अप्रैल से यूपी के इस नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, इतना बढ़ेगा टोल टैक्स, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक अप्रैल से यूपी के इस नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, इतना बढ़ेगा टोल टैक्स

एनएचएआई के कुशीनगर-लखनऊ हाईवे के तेनुआ टोल प्लाजा सहित पीआईयू गोरखपुर में सभी 13 टोल प्लाजा पर रेट लिस्ट बदली जा रही है। वहीं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भगवानपुर टोल प्लाजा से चौदह परास तक रेट लिस्ट बदली जा रही है। NHAI ने एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद लेन देन बंद करने की व्यवस्था बनाई है।

Sun, 29 March 2026 12:08 PMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
एक अप्रैल से यूपी के इस नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, इतना बढ़ेगा टोल टैक्स

एक अप्रैल से नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की यात्रा करने पर अधिक टोल टैक्स जमा करना होगा। एनएचएआई और यूपीडा की ओर से नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है और टोल प्लाजा पर भी नई रेट लिस्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। हल्के वाहनों से यात्रा करने पर प्रत्येक टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये टोल टैक्स बढ़ जाएगा। एक्सप्रेसवे की यात्रा में मिनी बस का टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।

एनएचएआई के कुशीनगर-लखनऊ हाईवे के तेनुआ टोल प्लाजा सहित पीआईयू गोरखपुर में सभी 13 टोल प्लाजा पर रेट लिस्ट बदली जा रही है, जबकि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भगवानपुर टोल प्लाजा से चौदह परास तक रेट लिस्ट बदली जा रही है। यूपीडा के अधिशासी अभियंता पीपी वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की बढ़ोत्तरी की सूची प्राप्त होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: छोटे उद्योगों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, खुद प्रमाण पत्र देना पर्याप्त

नगद लेनदेन बंद

एनएचएआई ने एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद लेन देन बंद करने की व्यवस्था बनाई है। अब टोल प्लाजा पर फॉस्टैग या यूपीआई से ही भुगतान होगा। फॉस्टैग ब्लैक लिस्टेड होगा तो यूपीआई ही विकल्प होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई को लेकर CM योगी सख्त, पूरे यूपी में ताबड़तोड़ ऐक्शन

तेनुआ टोल प्लाजा की इस प्रकार बढ़ी है लिस्ट

वाहन एक बार वापसी यात्रा

कार 100/105 150/155

एलसीवी 160/ 165 240/ 250

बस 340/345 510/520

3 एक्सल 370/380 555/570

4-6एक्सल 530/545 795/815

ओवर साइज 645/660 970/995

(रेट रुपये में पुराना/नया)

एक्स्प्रेसवे :रेट लिस्ट(भगवानपुर से चौदह परास तक 82 किमी)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश से मुआवजा बंटना शुरू, 10 हजार किसानों को मिले 4.60 करोड़

वाहन एक बार वापसी यात्रा

दो पहिया/ट्रैक्टर 140/145 230/235

कार, जीप 285/295 455/470

मिनी बस 440/440 705/705

बस, ट्रक 840/845 1345/1355

3-6 एक्सल 1335/1345 2140/2155

7 से अधिक 1745/1755 2790/2805

(रेट रुपये में पुराना/नया)

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।