Trapping young men through gay dating app making pornographic videos then blackmailing them for money गे डेटिंग ऐप से युवकों को फंसाते, अश्लील वीडियो बनाते; फिर ब्लैकमेल कर लाखों वसूलते, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गे डेटिंग ऐप से युवकों को फंसाते, अश्लील वीडियो बनाते; फिर ब्लैकमेल कर लाखों वसूलते

आगरा में गे डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूट और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोपी युवकों को बुलाकर बंधक बनाते, अश्लील वीडियो बनाकर रकम वसूलते थे। पुलिस ने ताजगंज और एकता थाना क्षेत्र से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sat, 23 May 2026 08:12 PMsandeep हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, आगरा
share
गे डेटिंग ऐप से युवकों को फंसाते, अश्लील वीडियो बनाते; फिर ब्लैकमेल कर लाखों वसूलते

यूपी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राइंडर और पोलो ऐप से समलैगिंकों को फंसाकर लूटपाट की जा रही थी। पहले दोस्ती की जाती थी। उसके बाद होटल में बुलाया जाता था। बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। बेरहमी से पीटा जाता था। ऑन लाइन रकम वसूली जाती थी। बाद में भी ब्लैकमेल करके रकम मांगी जाती थी। आगरा की ताजगंज और एकता पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा है। तीन पीड़ित सामने आए थे।

गे डेटिंग ऐप पर हुआ था संपर्क

शमसाबाद निवासी युवक का ग्राइंडर ऐप पर नमन से संपर्क हुआ था। नमन ने मिलने बुलाया। कार में सूरज के साथ आया। युवक को कार में बैठा लिया। दो बाइक पर दो और युवक आ गए। युवक को कार में ही बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। एक युवक ने गलत हरकत करते हुए उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम मांगी गई। पीड़ित ने जान बचाने के लिए दोस्तों से ऑन लाइन रकम ली। बदमाशों ने 1.04 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। दूसरे दिन मैसेज भेजकर 50 हजार रुपये और मांगे। पीड़ित ने एकता थाने में मुकदमा लिखाया था।

पोलो ऐप से दो युवक फंसाए

पोलो ऐप के जरिए दो युवक फंसाए गए थे। उन्हें ताजगंज के बसई क्षेत्र स्थित होटल ताज इंपीरियल में बुलाया गया था। कमरे में बंधक बनाकर पीटा गया। एक युवक से 14 हजार तथा दूसरे से 4900 रुपये वसूले गए। दोनों पीड़ितों के पास लगातार धमकी भरे मैसेज जा रहे थे। उनसे और रकम मांगी जा रही थी। यह मुकदमा ताजगंज थाने में लिखा गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समलैंगिक अफसर को भारी पड़ी पत्‍नी से बेवफाई, गे डेटिंग पर आया लुटेरा
ये भी पढ़ें:साहब! लड़की बनकर 200 लड़कों से पति चैट करता है; पत्नी के आरोप सुन पुलिस भी दंग

एकता थाने में इनकी हुई गिरफ्तारी

एकता थाना पुलिस ने चार युवक पकड़े। उनके पास से एक कार, एक मोबाइल और दो बाइक बरामद की। आरोपियों ने अपने नाम सूरज ठाकुर (रौनक एन्क्लेव), सौरभ यादव, नमन यादव, अभिषेक यादव (बरौली अहीर) को पकड़ा गया।

ताजगंज थाने में इनकी हुई गिरफ्तारी

ताजगंज थाना पुलिस ने मुरली नगर निवासी सोमेश्वर, तरुण, शाकिब (मलको गली) व शकील (जींद हरियाणा) को पकड़ा। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल एक गाड़ी बरामद की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गे डेटिंग ऐप पर मसाज और मस्ती के नाम पर समलैंगिक लड़कों से लूट का खेल

दोनों गैंग अलग-अलग है

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दोनों गैंग अलग हैं। एकता थाने में पकड़े गए गैंग का मास्टर माइंड अभिषेक यादव है। पहले भी जेल जा चुका है। पीड़ित को पहले से जानता था। उसे पता था कि पीड़ित समलैंगिक है। ऐप के जरिए उससे दोस्ती कराई और मिलने बुला लिया। वहीं ताजगंज थाने में पकड़े गए गैंग का मास्टर माइंड जींद, हरियाणा का शकील है। वह पहले भी इस मामले में जेल जा चुका है। मेव गैंग से जुड़ा रहा है। मेव ठगी और लूट के लिए ऐसे ही नए-नए तरीके खोजते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।