UP Lucknow Gang Busted for robbing people after Luring on gay dating app 4 arrested गे डेटिंग ऐप पर मसाज और मस्ती का लालच देकर समलैंगिक लड़कों को लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गे डेटिंग ऐप पर मसाज और मस्ती का लालच देकर समलैंगिक लड़कों को लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए एक गैंग लोगों को फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूल कर रही थी। यूपी पुलिस ने इस गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ितों की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।

Wed, 6 Dec 2023 03:06 PMSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ
share
गे डेटिंग ऐप पर मसाज और मस्ती का लालच देकर समलैंगिक लड़कों को लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

गे डेटिंग ऐप पर मसाज और मस्ती का लालच देकर समलैंगिक लड़कों को लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित की तरफ से पुलिस को मिली शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि हाल ही में एक गैंग सदस्य से उसकी बात हुई और एक होटल में चार लोगों से मिलने की योजना बनी। उसे मसाज और अन्य कई लालच दिए गए। होटल में पहुंचने पर उन्होंने धमकी देकर पीड़ित से पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती उसके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने और पैसों की भी मांग की और इनकार करने पर उसका मोबाइल फोन ले लिया और मौके से भाग गए।

मामला लखनऊ का है। इंदिरा नगर निवासी एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी की वो समलैंगिर हैं और इसी के चलते उन्हें एक डेटिंग साइट के जरिए गैंग ने फंसाया। एक होटल में कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की और 80,000 रुपये और उसका फोन लूट लिया। पुलिस ने गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले है। ये सभी गे लोगों को यौन सुख या मसाज देने के बहाने लूटते हैं।

पुलिस ने एक छापेमारी के दौरान 28 वर्षीय रोशन पाठक, 25 वर्षीय शुभम राज, 30 वर्षीय मोहम्मद फिरदौस और 28 वर्षीय मोहम्मद फैजल को गिरफ्तार किया। लखनऊ में ये किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 384 (जबरन वसूली) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, चारों की गिरफ्तारी के बाद धारा 392 (डकैती) और 411 (बेईमानी) जोड़ी गई।

लखनऊ पूर्व के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सैयद अली अब्बास ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना 29 नवंबर को हुई जब पीड़िता ने एक समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए गैंग के एक सदस्य से बात करने के बाद एक होटल में चार लोगों से मिलने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, ये लोग इंटरनेट के जरिए अपराध करते थे और शारीरिक सुख के नाम पर डेटिंग ऐप पर शहर के अलग-अलग लोगों को निशाना बनाते थे। विभूति खंड के एसएचओ अनिल कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे समलैंगिक लोगों को बॉडी मसाज की बात कहकर लुभाते हैं। उनके नाम नाका पुलिस में एक अन्य डकैती मामले में भी दर्ज किए गए हैं।

मई में नाका पूलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी शुभम राज ने जेएनपीजी कॉलेज में इग्नू के समन्वयक के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति को चारबाग के एक होटल के कमरे में बुलाकर निशाना बनाया था। जब वह वहां पहुंचा तो उसे अन्य तीन लोग मिले जिन्होंने उसे धमकी दी और उसका एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और उनके पिन ले लिए। इन्होंने एटीएम से 38,000 रुपये निकाले और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 4,58,150 मूल्य के सोने के आभूषण लिए। पीड़ित ने कहा था कि उन्होंने मुझे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला आईपीसी की धारा 392, 411 और 506 के तहत दर्ज किया गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।