train engine separated from bogie started running chhapra to gorakhpur intercity express in deoria early morning बोगी से अलग होकर दौड़ने लगा इंजन, चीख पड़े यात्री; यूपी में सुबह-सुबह हादसा टला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बोगी से अलग होकर दौड़ने लगा इंजन, चीख पड़े यात्री; यूपी में सुबह-सुबह हादसा टला

छपरा-गोरखपुर रेल खंड पर मंगलवार की सुबह-सुबह यह घटना हुई है। छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बोगी से अलग हो गया। इंजन के बोगी से अलग होकर आगे बढ़ गया। ऐसा होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। वे शोर मचाने लगे। जानकारी होते ही रेलवे के अफसर दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। 

Tue, 9 Sep 2025 10:19 AMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
बोगी से अलग होकर दौड़ने लगा इंजन, चीख पड़े यात्री; यूपी में सुबह-सुबह हादसा टला

यूपी के देवरिया में मंगलवार की सुबह-सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ट्रेन के स्टेशन से खुलते ही उसका इंजन बोगी से अलग हो गया। यात्रियों ने बिना बोगी के इंजन को पटरियों पर दौड़ते देखा तो चीख पड़े। वे बोगी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। उधर, इस ट्रेन से रोज यात्रा करने वाले छात्र और कर्मचारी संस्थानों तक पहुंचने में हुई देरी से बुरी तरह परेशान हो गए।

घटना, देवरिया जिले के नूनखार रेलवे स्टेशन पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार छपरा-गोरखपुर रेल खंड पर मंगलवार की सुबह-सुबह यह घटना हुई है। छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन कपलिंग खुलने की वजह से बोगी से अलग हो गया। इंजन के बोगी से अलग होकर आगे बढ़ गया। ऐसा होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री चीखने और शोर मचाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस शहर में 20 से 40 हजार में बेचे जा रहे थे असलहे, गैंग का भंडाफोड़

अब तक हुई जांच में पता चला है कि छपरा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8:25 बजे नूनखार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में छात्र और कर्मचारी भी यात्रा करते हैं। नूनखार स्टेशन पर रुकने के बाद जब ट्रेन खुली तो इंजन अलग हो गया और कुछ दूर तक चला गया। जबकि बोगी वही छूट गई। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री बोगी से उतर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाराबंकी कांड के बाद ऐक्शन में योगी सरकार, हर कॉलेज-यूनिवर्सिटी की होगी चेकिंग

रेलवे की जानकार लोगों का कहना है कि कपलिंग खुलने से बोगी सेट इंजन अलग हो गया। आखिर कपलिंग कैसे खुली, इसकी जांच अब रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम कर रही है। रेलवे के अधिकारी जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं। उधर, छात्र और कर्मचारी सबसे अधिक परेशान नजर आ रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।