Train accident averted UP OHE wire broke with sparking youths stopped Utsarg Express by showing red shirts यूपी में टला रेल हादसा: स्पार्किंग के साथ टूटी ओएचई, युवाओं ने लाल शर्ट दिखा रुकवाई उत्सर्ग एक्सप्रेस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में टला रेल हादसा: स्पार्किंग के साथ टूटी ओएचई, युवाओं ने लाल शर्ट दिखा रुकवाई उत्सर्ग एक्सप्रेस

फर्रुखाबाद-कासगंज रेल ट्रैक पर बेंडीपुरा के पास रविवार को युवाओं की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे की ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) में पतंग की डोर फंसने से तार टूटकर ट्रैक पर गिर गया और करंट फैल गया।

Sun, 8 Feb 2026 09:14 PMDinesh Rathour फर्रुखाबाद
share
यूपी में टला रेल हादसा: स्पार्किंग के साथ टूटी ओएचई, युवाओं ने लाल शर्ट दिखा रुकवाई उत्सर्ग एक्सप्रेस

फर्रुखाबाद-कासगंज रेल ट्रैक पर बेंडीपुरा के पास रविवार को युवाओं की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे की ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) में पतंग की डोर फंसने से तार टूटकर ट्रैक पर गिर गया और करंट फैल गया। इसी दौरान सामने से आ रही उत्सर्ग एक्सप्रेस को युवाओं ने दुपट्टा और लाल शर्ट दिखाकर समय रहते रुकवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि ट्रेन मौके पर आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस अफरा-तफरी के बीच करीब ढाई घंटे रेलवे यातायात बाधित रहा।

फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ के मध्य बेंडीपुरा मिशन कंपाउंड के पास रविवार दोपहर पतंग की डोर फंसने से स्पार्किंग के साथ ओएचई लाइन टूट गई। तार टूटकर जैसे ही रेलवे लाइन पर गिरा आसपास कंपाउंड में खड़े लोग भाग खड़े हुए। वहीं रेलवे लाइन पर करंट फैल गया। कुछ ही दूरी पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों को झटका लगा तो वह दहशत में आ गए। इसी बीच फर्रुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस आते दिखाई दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी से एक दिन पहले महिला सिपाही का अपहरण, तमंचा दिखाकर उठा ले गए बदमाश

शोर-शराबा करके ट्रेन रोकने का किया इशारा

मौके पर खड़े अनिकेत यादव, राघवेंद्र सिंह, दीपू और रुचि ने हादसे की आशंका देख तत्परता दिखाते हुए दुपट्टा और लाल शर्ट लेकर ट्रेन की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने शोर शराबा करते हुए ट्रेन को रोकने का इशारा किया। लोको पायलट अयोध्या प्रसाद और सहायक लोको पायलट शिवलाल लाल शर्ट देख सहम गए। खतरा देख उन्होंने समय रहते ब्रेक लगा ट्रेन को रोक दिया। मामले की जानकारी होते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। ओएचई वेन बुलाई गई। वहीं उत्सर्ग एक्सप्रेस को आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से वापस फर्रुखाबाद स्टेशन भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये शादी नहीं होने देंगे, मुस्लिम युवक से युवती की शादी पर हिंदू संगठन का ऐलान

पतले तार का किया गया था प्रयोग

आरपीएफ ने पतंग और डोर को कब्जे में लिया। इसमें मांझे और डोर की जगह पतला तार बंधा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि ट्रेन मौके पर आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ओएचई वेन ने मरम्मत कार्य शुरू किया। इसके बाद ट्रेन को शाम 5:14 बजे छपरा के लिए भेजा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि दोपहर 2:35 बजे अचानक कटी पतंग की डोर ओएचई में फंसने से स्पार्किंग हुई और केटनरी वायर टूट गया था। लोगों की सजगता से समय रहते उत्सर्ग एक्सप्रेस को रोक लिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।