ye shadi nahi hone denge Hindu organization makes announcement regarding marriage Muslim man Hindu woman ये शादी नहीं होने देंगे...मुस्लिम युवक से हिंदू युवती की शादी पर हिंदू संगठन का ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ये शादी नहीं होने देंगे...मुस्लिम युवक से हिंदू युवती की शादी पर हिंदू संगठन का ऐलान

मेरठ में मंडप में 13 फरवरी को होने वाली शादी को लेकर बवाल शुरू हो गया है। हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए इस शादी का विरोध किया।

Sun, 8 Feb 2026 08:43 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
ये शादी नहीं होने देंगे...मुस्लिम युवक से हिंदू युवती की शादी पर हिंदू संगठन का ऐलान

मेरठ में गंगानगर स्थित एक मंडप में 13 फरवरी को होने वाली शादी को लेकर बवाल शुरू हो गया है। हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए इस शादी का विरोध किया है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी है। ऐलान किया है कि इस शादी को नहीं होने देंगे। शादी के कार्ड पर दूल्हे के दो अलग-अलग नाम को लेकर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया है कि यह मामला लव जेहाद और धर्मांतरण कराने वाले गैंग से जुड़ा है। खुफिया जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि पुलिस बालिग होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही है, जबकि पुलिस को जांच करनी चाहिए।

गंगानगर निवासी युवती का लिसाड़ी गेट निवासी मुस्लिम युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। दोनों ने 13 फरवरी को शादी करना तय किया। शादी के कार्ड भी छपवाए गए। युवती पक्ष की ओर से जो शादी के कार्ड छपवाए गए, उसमें दूल्हे का नाम साहिल है, जबकि युवक ने अपनी ओर से जो कार्ड छपवाए उनमें दूल्हे का नाम शाहवाज राणा है। शादी के लिए गंगानगर के रिसोर्ट को बुक किया गया। इस शादी को लेकर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने विरोध शुरू कर दिया और ऐलान किया है कि शादी नहीं होने देंगे। आरोप लगाया कि शादी लव जेहाद के तहत की जा रही है। मामले में धर्मांतरण नेटवर्क जुड़ा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहब्बत में बागी हुई मुस्लिम युवती, हिंदू प्रेमी से शादी कर अपनाया सनातन धर्म

माइंडवॉश कर जाल में फंसाया

आरोप लगाया युवती का माइंडवॉश कर उसे जाल में फंसाया गया है। आरोप लगाया कि युवती के पिता नहीं हैं और इसका फायदा उठाया जा रहा है। बताया कि युवती पक्ष की ओर से जो शादी के कार्ड बनवाए गए हैं, उसमें दूल्हे का नाम साहिल है। युवक ने अपनी ओर से बनवाए शादी के कार्ड में दूसरा नाम लिखा है। आरोप लगाया कि लव जेहाद का खेल किया है। सचिन सिरोही की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की गई हैं। मुख्यमंत्री समेत यूपी पुलिस को शिकायत भेजी गई है। मेरठ पुलिस को शिकायत भेजी है।

फिलहाल पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस की ओर से सफाई दी जा रही है दोनों बालिग हैं और दोनों की मर्जी से शादी हो रही है। मेरठ एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया, शादी करने वाले युवक-युवती दोनों बालिग हैं। युवती के परिजनों ने अभी कोई आपत्ति या शिकायत नहीं की है। पुलिस नियमानुसार उस समय तक कोई कार्रवाई नहीं करेगी, जब तक दोनों पक्ष में से किसी को आपत्ति न हो। परिजन शिकायत देंगे तो जांच की जाएगी

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।