female police officer was kidnapped day before her wedding criminals abducted her at gunpoint in meerut शादी से एक दिन पहले महिला सिपाही का अपहरण, तमंचा दिखाकर उठा ले गए बदमाश, दिल्ली से बरामद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी से एक दिन पहले महिला सिपाही का अपहरण, तमंचा दिखाकर उठा ले गए बदमाश, दिल्ली से बरामद

मेरठ में शादी से एक दिन पहले महिला सिपाही के अपहण की खबर से से हड़कंप मच गया। चर्चा है कि बदमाश महिला सिपाही को तमंचे के बल पर अपने साथ ले गए। हालांकि महिला को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है।

Sun, 8 Feb 2026 10:43 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
शादी से एक दिन पहले महिला सिपाही का अपहरण, तमंचा दिखाकर उठा ले गए बदमाश, दिल्ली से बरामद

यूपी के मेरठ में शादी से एक दिन पहले महिला सिपाही के अपहण की खबर से से हड़कंप मच गया। रविवार को महिला की बारात आनी थी, लेकिन शादी से एक दिन पहले ही मवाना थाने के हिस्ट्रीशीटर ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर रात को तमंचा लेकर आया और महिला कांस्टेबल को उठा ले गया। मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया। रविवार देरशाम महिला कांस्टेबल को दिल्ली से बरामद कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है।

अकबरपुर सादात निवासी युवती यूपी पुलिस में 2020 बैच की कांस्टेबल है और वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात है। महिला कांस्टेबल की शादी मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के गांव खेड़ी सराय निवासी कांस्टेबल से तय हुई थी। दोनों की तैनाती अलीगढ़ में साइबर हेल्प डेस्क पर है। दोनों का परिचय होने के बाद परिजनों ने शादी तय कर दी और आठ फरवरी रविवार को बारात अकबरपुर सादात में आनी थी। इससे पहले शनिवार रात करीब आठ बजे मवाना थाने के ढिकौली गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ठाकुर अंकित चौहान अकबरपुर सादात गांव पहुंचा और तमंचे के बल पर महिला कांस्टेबल को उठाकर ले गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सात फेरों से पहले बदला दूल्हा, मंडप के नीचे हो गया बवाल, दुल्हन का शादी से इनकार

आरोपी के घर वालों से पूछताछ

परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया। स्वाट टीम को भी लगाया गया। एसएसपी अविनाश पांडेय ने घटना का संज्ञान लिया और एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत सीओ मवाना पंकज लवानिया को कार्रवाई के लिए लगाया। पुलिस ने अंकित के परिजनों और परिचित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दर्जनभर जगहों पर दबिश दी गई और आसपास के जिलों में सूचना दी गई। पुलिस की सख्ती के बाद दिल्ली से महिला कांस्टेबल को रविवार शाम बरामद कर लिया गया। इसके बाद महिला कांस्टेबल को सीओ मवाना के कार्यालय पर लाया गया और पूछताछ की गई।

मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है अंकित चौहान

अपहरणकर्ता ठाकुर अंकित चौहान मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और ढिकौली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। 2025 मई माह में अंकित ने मवाना में शराब ठेके पर लूट की थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी अंकित को दबोचा था और पैर में गोली मारी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रपोज-डे पर बाबू-सोना ने युवक को पहुंचाया हवालात, युवती ने चप्पलों से की धुनाई

सीओ बोले, अपनी मर्जी से गई महिला सिपाही

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि महिला सिपाही और अंकित चौहान पूर्व परिचित हैं। महिला सिपाही बालिग है। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसने परिवार वालों को खुद फोन कर कहा की चिंता मत करना वह अपनी मर्जी से जा रही है इसके बावजूद परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया, महिला कांस्टेबल को बरामद कर लिया गया है और बातचीत की जा रही है। महिला कांस्टेबल को अब कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। जो भी बयान देंगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी से पहले दूल्हा गायब, राह तकते रहे लड़क वाले

वहीं दूसरी ओर बांदा से एक दूल्हे के गायब होने का मामला सामने आया है। नरैनी क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी शिव नरेश ने अपनी बेटी का विवाह कालिंजर के कहला गांव निवासी रामकृष्ण पांडेय के पुत्र प्रवीण के साथ तय किया था। तिलक में फल आदि के साथ नगद रुपये भी दिए थे। चार फरवरी को द्वारचार की तिथि तय की गई थी। लड़की पक्ष ने बारात के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं। घर में मेहमान भी आ गए थे। द्वारचार के लिए दरवाजे को पूरी भव्यता के साथ सजाया गया था। इसी बीच बारात से एक दिन पहले दूल्हा गायब हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि दो फरवरी को उनका लड़का प्रवीण गांव के संदीप के साथ विवाह की कुछ सामग्री और साग-सब्जी लेने नरैनी गया था। शाम को सब्जी लेकर घर पहुंचे संदीप ने बताया कि प्रवीण अतर्रा गया है। दूसरे दिन प्रवीण के घर वापस न लौटने पर उसके चाचा रामभद्र ने लड़की पक्ष को फोन से यह जानकारी दी। लड़के के न मिलने पर बुधवार को बारात नहीं आ सकी। इससे दूल्हे व बारात के इंतजार में बैठे लकड़ी पक्ष के लोगों में खुशियां गम में बदल गईं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।