कानपुर में ईद को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, चुन्नीगंज से बेनाझाबर तक बदले रहेंगे रास्ते
ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। सुबह ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक कानपुर के ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों को जाने वाले रूटों पर डायवर्जन किया गया है। साथ ही पार्किंग स्थल भी तय कर दिए गए हैं।

Kanpur News: ईद का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इससे पहले सुबह ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक कानपुर के ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों को जाने वाले रूटों पर डायवर्जन किया गया है। साथ ही पार्किंग स्थल भी तय कर दिए गए हैं। बुजुर्ग नमाजियों को हाथ रिक्शा से जाने की इजाजत रहेगी।
लाल इमली चौराहा से कर्नलगंज चौराहा (चुन्नीगंज) होत हुए बकरमंडी ढाल व बजरिया की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कर्नलगंज चौराहा से दाएं मुड़कर शनिदेव मंदिर तिराहा की तरफ जा सकेंगे। गोल चौराहा और हैलट से बेनाझाबर तिराहा से सीधे ईदगाह चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन बेनाझाबर तिराहे से बाएं मुड़कर चांदनी नर्सिंग होम के सामने से जा सकेंगे। जरीब चौकी व पीरोड की ओर से वाहन रामबाग चौराहा से बजरिया चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रामबाग चौराहे से बाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहा की तरफ जा सकेंगे।
80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर चौराहा से ईदगाह चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ब्रह्मनगर चौराहा से आगे रामबाग तिराहा से दाएं पीरोड होकर जा सकेंगे। छह बंगलिया चौराहा से आने वाले वाहन मकरावर्टगंज ढाल से दाएं ईदगाह चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन मकरावर्टगंज ढाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहा से बाएं मुड़कर जा सकेंगे। हलीम कॉलेज चौराहा से वाहन बजरिया थाना चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन सीसामऊ बड़ा चौराहा से बाएं मुड़कर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
लकड़मंडी रोड से आने वाले वाहन कायस्थाना चौराहे से आगे बजरिया बकरमंडी ढाल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कायस्थाना चौराहा से लाल इमली चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। अशोक नगर चौराहे से आने वाले वाहन जिन्हें हर्षनगर तिराहा होकर ईदगाह चौराहा की तरफ जाना है, वह हर्ष नगर तिराहा से बाएं मुड़कर बृजेंद्र स्वरूप पार्क तिराहा होकर जा सकेंगे।
यहां खड़े होंगे वाहन
नमाजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को चुन्नीगंज चौराहा से आगे शनिदेव मंदिर तिराहा वाली रोड पर सड़क के दोनो ओर पार्क करेंगे।
1- बृजेंद्र स्वरूप पार्क मैदान
2- रामबाग तिराहा से पहले पी रोड पर सड़क के दोनो ओर पार्क करेंगे।
3- ब्रह्मनगर चौराहा से पहले 80 फीट रोड पर संड़क के दोनो ओर वाहन खड़ा करेंगे।
4- छह बंगलिया चौराहा से आने वाले नमाजी वाहनों को मकरावर्टगंज ढाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहा तक सड़क के दोनो ओर पार्क कर सकेंगे।




साइन इन