Top 20 Eid Mubarak Wishes 2026: ‘चांद रात का दीदार है…’ ईद पर दोस्तों, रिश्तेदारों को कहें 'ईद मुबारक'
Eid-Ul-Fitr 2026 Wishes in Hindi: पूरी दुनिया में चांद के दीदार के साथ ईद का दिन तय होता है। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत के साथ एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। जो घर से दूर हैं और और जो आपके पास हैं उन सबको भेजें ईद की मुबारक विशेज।

इस्लाम के सबसे प्रमुख त्योहार में ईद उल फितर है। माह-ए-रमजान के पूरा होने के साथ ही चांद का दीदार किया जाता है और ईद की तारीख तय होती है। भारत में पूरे 30 रोजे के साथ ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। ईद के मुबारक मौके पर अपने करीबियों और घर से दूर दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को खूबसूरत, प्यारभरे मैसेज के जरिए बोलें ईद मुबारक।
Eid Mubarak Wishes In Hindi
1) ईद का चांद लाए खुशियों की बहार,
आपको और आपके परिवार को मुबारक हो यह त्योहार।
2) खुशियों की मिठास हर दिल में रहे,
ईद का त्योहार आपके जीवन में हमेशा चमके।
ईद की मुबारकबाद
3) दुआ है आपका हर दिन प्यार से भरा रहे,
और हर पल आपके चेहरे पर मुस्कान रहे।
ईद की मुबाकरबाद
4) अल्लाह की रहमत से आपके घर में बरकत बनी रहे,
और यह ईद आपके जीवन में खुशियां लाए।
ईद की मुबारकबाद
5) इस ईद पर बस इतना कहना है,
आप हमेशा खुश और मुस्कुराते रहें।
ईद मुबारक
6) ईद की मिठास और खुशियों का पैगाम,
आपके जीवन में हमेशा बनी रहे हर शाम।
ईद मुबारक

7) तुझे मेरी ना मुझे तेरी खबर जाएगी
ईद अब के बार दबे पांव गुजर जाएगी।
ईद मुबारक
8) चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो वो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं मिल जाए वो आपको।
ईद मुबारक
9) चांद रात मुबारक हो इस दुआ के साथ
अल्लाताला आपकी जिंदगी की हर ख्वाहिश, हर तमन्ना, हर आरजू, हर खुशी, हर दुआ पूरी करें।
आमीन...
10) माहे रमजान को चांद रात मुबारक हो
इस दुआ के साथ अल्लाताला आपकी जिंदगी की सारी ख्वाहिश को पूरा करें।
ईद मुबारक
11) सबको उदास करके
रमजान जा रहा है
सब पे लुटाके अपना
फैजों जा रहा है
आया था घर अपने
किस्मत हमारी बनके
भेजा था जो अल्लाह
ने वो मेहमान जा रहा है।
ईद मुबारक
12) आंख तुमको ही जब ना पाएगी
ईद कैसे मनाई जाएगी
चांद काफी नहीं है मेरे लिए
तेरे आने पर मेरी ईद आएगी।
ईद मुबारक
13) ईद मुबारक! आपका हर सपना पूरा हो,
और आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे।
ईद मुबारक
14) इस ईद पर खुशियों और अपनापन का पैगाम लाया है,
आपके जीवन में हमेशा प्यार बना रहे।
ईद मुबारक
15) दुआ है कि आपकी जिंदगी में कभी ग़म न आए,
और हर दिन आपके लिए नई खुशियाँ लाए।
ईद मुबारक
16) ईद की रोशनी आपके दिल को रोशन करे,
और आपके घर में हमेशा खुशियां बनी रहें।
ईद मुबारक
17) फूलों से खुशबू लेकर
चांद से रोशनी लेकर
दिल से दुआ देकर
हम आपको ईद मुबारक कहते हैं।
18) जो नाराज है उनको भी
जो दूर है उनको भी
जो बात ना करना चाहे उनको भी
जो ताल्लुक ना रखना चाहे उनको भी
सबको ईद मुबारक
19)अल्लाह आपको ईद के मुकद्दस मौके पर तमाम खुशियां अता फरमाएं और आपकी इबादत कबूल करे...
ईद मुबारक
20) अल्लाह आपको हर उस चीज से नवाजे जिसमे खैर वो बरकत, इजाज,राहत,सेहत और जिंदगी का सुकून हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन