tourist cruise operates on Gomti River Lucknow accommodating up to 200 people at time Learn about its features यूपी के इस शहर में चलेगा टूरिस्ट क्रूज, एक साथ 200 लोग कर सकेंगे सैर, जानें इसकी खासियत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस शहर में चलेगा टूरिस्ट क्रूज, एक साथ 200 लोग कर सकेंगे सैर, जानें इसकी खासियत

लखनऊ की गोमती नदी जल्द ही पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसकी वजह होगा नदी पर चलने वाला आलीशान टूरिस्ट क्रूज। क्रूज पर एक साथ 200 लोग सैर कर सकेंगे।

Sun, 8 Feb 2026 04:55 PMDinesh Rathour लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
यूपी के इस शहर में चलेगा टूरिस्ट क्रूज, एक साथ 200 लोग कर सकेंगे सैर, जानें इसकी खासियत

लखनऊ की गोमती नदी जल्द ही पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसकी वजह होगा नदी पर चलने वाला आलीशान टूरिस्ट क्रूज। क्रूज पर एक साथ 200 लोग सैर कर सकेंगे। इसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी लाउंज, डिजिटल स्क्रीन व ओपन रेस्टोरेंट आदि की सुविधा मिलेगी। हनुमान सेतु के पास रिवर फ्रंट पर क्रूज का निर्माण शुरू हो गया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने रविवार को स्थल निरीक्षण करके प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने 05 महीने में क्रूज का निर्माण पूरा करके इस संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

उपाध्यक्ष ने बताया कि गोमती पर टूरिस्ट क्रूज के संचालन के लिए आरएफपी आमंत्रित किया गया था। जिसके माध्यम से कोलकाता की कंपनी मेसर्स बालाजी सेल्स एंड पूर्णिमा इंटरप्राइजेज का चयन किया गया है। कंपनी ने हनुमान सेतु के पास रिवर फ्रंट पर क्रूज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि क्रूज का निर्माण लगभग 16 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी द्वारा उठाया जाएगा। वहीं, क्रूज का संचालन शुरू होने पर कंपनी को प्रतिवर्ष 16 लाख रूपये एलडीए को रेवेन्यू के तौर पर देने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रपोज-डे पर बाबू-सोना ने युवक को पहुंचाया हवालात, युवती ने चप्पलों से की धुनाई

30 मिनट में एक चक्कर पूरा करेगा क्रूज

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि क्रूज की लंबाई 45 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसमें एक बार में 200 लोग सवार होकर नदी की सैर कर सकेंगे। क्रूज का संचालन हनुमान सेतु से गोमती बैराज के मध्य किया जाएगा, जोकि 30 से 45 मिनट में एक चक्कर पूरा करेगा। क्रूज के बेसमेंट में आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल स्क्रीन व वीआईपी लाउंज होंगे। वहीं, ऊपरी हिस्से में ओपन रेस्टोरेंट की सुविधा होगी। क्रूज की सैर के लिए प्रति व्यक्ति 300 रूपये टिकट प्रस्तावित है। वहीं, लंच, डिनर व बुफे आदि की सुविधा के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा का 'सहयोगी दल' बन गया निर्वाचन आयोग, एसआईआर को लेकर अखिलेश का बड़ा हमला

मरीन लाइफ की जानकारी देगा स्टॉफ

टूरिस्ट क्रूज पर कैप्टन समेत 05 मरीन क्रू-मेंबर्स तैनात होंगे। राइड शुरू होने पर कैप्टन द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए क्रूज पर मौजूद लोगों को संबोधित किया जाएगा। खास तौर से बच्चों को क्रूज की विशेषताओं व संचालन के साथ ही मरीन लाइफ के बारे में रोचक जानकारी दी जाएंगी। इसके अलावा बच्चों व युवाओं के लिए तरह-तरह की मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि क्रूज का संचालन 05 महीने में शुरू हो जाएगा। यह शहर में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।