Election Commission has become partner party BJP Akhilesh Yadav launching major attack over SIR issue भाजपा का 'सहयोगी दल' बन गया निर्वाचन आयोग, एसआईआर को लेकर अखिलेश का बड़ा हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा का 'सहयोगी दल' बन गया निर्वाचन आयोग, एसआईआर को लेकर अखिलेश का बड़ा हमला

अखिलेश यादव ने कहा, 'सरकार ने कुछ एजेंसियों को नियुक्त किया है जिनमें दिल्ली, लखनऊ और देशभर के अन्य स्थानों से काम कर रहे पेशेवर लोग शामिल हैं। उनके पास पूरी मतदाता सूची का डेटा उपलब्ध है।

Sun, 8 Feb 2026 03:33 PMDinesh Rathour लखनऊ, भाषा
share
भाजपा का 'सहयोगी दल' बन गया निर्वाचन आयोग, एसआईआर को लेकर अखिलेश का बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने दावा किया कि सरकार द्वारा नियुक्त पेशेवर एजेंसियां उन चुनिंदा बूथों को निशाना बना रही हैं, जहां उनकी पार्टी ने चुनाव जीता है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, 'सरकार ने कुछ एजेंसियों को नियुक्त किया है जिनमें दिल्ली, लखनऊ और देशभर के अन्य स्थानों से काम कर रहे पेशेवर लोग शामिल हैं। उनके पास पूरी मतदाता सूची का डेटा उपलब्ध है और इसके माध्यम से वे उन बूथों की पहचान कर रहे हैं जहां समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है।' 'फॉर्म-सात' का उपयोग किसी के नाम को मतदाता सूची में शामिल करने या सूची से हटाने के लिए किया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया ने पहले ही चुनाव परिणामों को प्रभावित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश दादरी से क्यों करेंगे चुनावी अभियान का आगाज? क्या संदेश देना चाहती है सपा

एसआईआर के कारण बिहार में जीते हैं चुनाव

उन्होंने कहा, 'एसआईआर के जरिए ही वे बिहार चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। इसमें एसआईआर की अहम भूमिका रही है।' यादव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, 'भाजपा पश्चिम बंगाल में भी यही करने की कोशिश कर रही है। इसलिए वहां की सरकार और मुख्यमंत्री बार-बार कह रही हैं कि निर्वाचन आयोग भाजपा का आयोग बन गया है।' उच्चतम न्यायालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खुद पैरवी करने का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, 'उन्हें भाजपा के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में पेश होने के लिए काला कोट पहनने को मजबूर किया गया। इससे पता चलता है कि किस तरह का भेदभाव हो रहा है और निर्वाचन आयोग भाजपा का 'सहयोगी दल' बन गया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रपोज-डे पर बाबू-सोना ने युवक को पहुंचाया हवालात, युवती ने चप्पलों से की धुनाई

पीडीए के प्रहरियों ने संदिग्ध प्रपत्रों पर आपत्ति जताई

सपा प्रमुख ने कहा कि कई पार्टी कार्यकर्ताओं और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के 'प्रहरियों' ने संदिग्ध प्रपत्रों पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा, 'समय-समय पर हमारे संगठन, पीडीए के प्रहरियों और जिम्मेदार नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हमें पहले से भरे हुए प्रपत्र सौंपे हैं।' यादव ने कुछ विशिष्ट मामलों का जिक्र भी किया गया। उन्होंने कहा, 'दशरथ और नंदलाल से जुड़ा मामला अब सामने आया है। नंदलाल आज हमारे साथ हैं। मुझे खुशी है कि बहादुर नंदलाल हमारे साथ खड़े हैं।' फर्जी हस्ताक्षरों का आरोप लगाते हुए यादव ने कहा, 'यह वही नंदलाल हैं जिनके हस्ताक्षर कथित तौर पर भाजपा द्वारा लिए गए थे। नंदलाल अंगूठे का निशान इस्तेमाल करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।