Propose Day couple landed young man in hawalat and girl even beat him with her slipper प्रपोज-डे पर बाबू-सोना ने युवक को पहुंचाया हवालात, बीच सड़क पर युवती ने चप्पलों से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रपोज-डे पर बाबू-सोना ने युवक को पहुंचाया हवालात, बीच सड़क पर युवती ने चप्पलों से पीटा

वेलेंटाइन वीक से दूसरे दिन रविवार को प्रपोज डे पर दिल की बात जुबां पर लाना आशिक मिजाज युवक को भारी पड़ गया। बाबू, सोना कहते हुए पुकारे जाने पर युवती ने युवक की सरेराह चप्पलों से धुनाई कर डाली।

Sun, 8 Feb 2026 02:25 PMDinesh Rathour अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता
share
प्रपोज-डे पर बाबू-सोना ने युवक को पहुंचाया हवालात, बीच सड़क पर युवती ने चप्पलों से पीटा

वेलेंटाइन वीक से दूसरे दिन रविवार को प्रपोज डे पर दिल की बात जुबां पर लाना आशिक मिजाज युवक को भारी पड़ गया। बाबू, सोना कहते हुए पुकारे जाने पर युवती ने युवक की सरेराह चप्पलों से धुनाई कर डाली। हंगामा होते देख भीड़ ने भी युवक को जमकर पीटा। मामला थाना सासनीगेट क्षेत्र के मोहल्ला खाईडोरा का है। सूचना मिलते ही पूर्व मेयर सहित हिन्दूवादी नेता भी थाने पहुंच गए।

सासनीगेट क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती खाईडोरा में जॉब करती है। पिछले एक सप्ताह से एक युवक उसका पीछा कर रहा था। इस बारे में युवती ने अपने परिजनों को बताया। रविवार को युवती जयगंज पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची तो युवक ने पीछे से बाबू,सोना कहते हुए युवती को रोकना चाहा। इस पर युवती ने कोई ध्यान नहीं दिया तो युवक ने आगे जाकर युवती को रोक लिया। इस पर युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए।

भीड़ ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान युवती ने चप्पल से युवक की पिटाई करते हुए आशिकी का भूत उतारना शुरू कर दिया। सूचना दिए जाने पर युवती के परिजन भी आ गए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भुजपुरा निवासी इमरान बताया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाना सासनीगेट ले गई। जहां पूर्व मेयर शकुंतला भारती, हिन्दूवादी नेता रवि वर्मा आदि भी पहुंच गए। युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।

जब पिटा तो कहने लगा दीदी गलती हो गई

युवती व भीड़ द्वारा छेड़छाड़ के विरोध में पिटाई किए जाने पर इमरान कहने लग गया कि दीदी गलती हो गई, माफ कर दो। इस पर भीड़ ने और पिटाई कर डाली।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।