2 bacche kaise palti isliye fenk diya Mother threw her newborn on the roadside अकेले दो बच्चे कैसे पालती, इसलिए फेंक दिया...सड़क किनारे मिला नवजात का शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अकेले दो बच्चे कैसे पालती, इसलिए फेंक दिया...सड़क किनारे मिला नवजात का शव

  • कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ले में आबादी के किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शक के आधार पर पुलिस ने जब मोहल्ले की ही एक महिला से पूछताछ की तो उसने नवजात को फेंकने की बात कबूल की।

Thu, 23 Jan 2025 09:25 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर देहात
share
अकेले दो बच्चे कैसे पालती, इसलिए फेंक दिया...सड़क किनारे मिला नवजात का शव

यूपी के कानपुर देहात से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां राजपुर क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ले में आबादी के किनारे गुरुवार सुबह नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले की ही एक महिला से पूछताछ की तो उसने नवजात को फेंकने की बात कबूल की। कहा कि पति झगड़कर घर से चला गया है। वह दो-दो बच्चे कैसे पालती, इसलिए बुधवार रात को पैदा होते ही बच्चे को फेंक दिया था। महिला की बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

सुबह शव देखने के बाद ग्रामीणों ने सबसे पहले सूचना पुलिस को दी। इस पर एसओ राजपुर दिनेश गौतम मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। गांव के लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास किराये पर रहने वाले ट्रक चालक की पत्नी गर्भवती थी। उस पर ही नवजात को फेंकने का शक जताया। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने गलती कबूल कर ली। वायरल वीडियो में महिला यह भी कह रही है कि प्रसव के दौरान उसके साथ कोई नहीं था। उसने पड़ोसियों को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी थी। एसओ राजपुर दिनेश गौतम ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में उसी महिला द्वारा नवजात को फेंकने की बात सामने आ रही है। उसके पति को बुलाया गया है। नवजात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पतियों को छोड़ दो महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, साथ जीने मरने की खाई कसम
ये भी पढ़ें:तांत्रिक के वश में पति, ससुराल वालों के साथ मिलकर मांगा 20 लाख दहेज
ये भी पढ़ें:यूपी में युवक की बेरहमी से हत्या, गला रेतने के बाद प्राइवेट पार्ट भी काटा

बेटी को जहर देने के बाद मांने की आत्महत्या

उधर, 18 जनवरी को बिजनौर जिले में पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपनी बेटी को कथित तौर पर जहर देने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न लगभग दस बजे गैरोला शिव गांव में अश्विनी की पत्नी निधि (27) ने अपनी बेटी भविया (छह) को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।