To avoid marriage young man made up story of his own kidnapping and demanded ransom शादी से बचने का अनोखा प्लान, युवक ने खुद को ही कर लिया किडनैप, परिवार से मांगी 5 लाख की फिरौती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी से बचने का अनोखा प्लान, युवक ने खुद को ही कर लिया किडनैप, परिवार से मांगी 5 लाख की फिरौती

अमरोहा में प्रेमिका के शादी का दबाव बनाने से परेशान युवक ने एक ऐसा अनोखा प्लान बनाया जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, युवक ने शादी से बचने के लिए खुद के ही अपहरण की कहानी रच डाली और अपने परिवार से 5 लाख की फिरौती भी मांगी। 

Mon, 7 July 2025 02:41 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अमरोहा
share
शादी से बचने का अनोखा प्लान, युवक ने खुद को ही कर लिया किडनैप, परिवार से मांगी 5 लाख की फिरौती

यूपी के अमरोहा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका के शादी का दबाव बनाने से परेशान युवक ने एक ऐसा अनोखा प्लान बनाया जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल युवक ने शादी से बचने के लिए खुद के ही अपहरण की कहानी रच डाली। यहां तक कि अपने परिवार से 5 लाख की फिरौती भी मांगी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

ये मामला रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के मुताबिक बीती 5 जुलाई को थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी के रहने वाले अरविंद ने थाने पर तहरीर दी कि दो जुलाई से हरिओम घर से लापता है। काफा ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। किसी ने उसके भाई हरिओम सैनी का अपहरण कर लिया गया है। अरविंद के मुताबिक व्हाट्सएप कॉल के जरिए आरोपी पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि हरिओम गुरुग्राम में छिपा बैठा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विकलांग और कम पढ़ा-लिखा है दूल्हा…दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार
ये भी पढ़ें:जबरन संबंध बनाना चाहता था प्रेमी, पति के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड ने कर दिया कत्ल

शादी से बचने के लिए रचा ड्रामा

पूछताछ के दौरान हरिओम ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी। बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता है। लड़की शादी के लिए दबाव बना रही थी जबकि, वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। शादी से बचने के लिए ही वह घर से भाग कर गुरुग्राम चला आया और अपने अपहरण की झूठी कहानी रच दी। परिजनों को व्हाट्सएप के जरिए सूचना देकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।