TMC panics after West Bengal defeat, Union Minister Shivraj Singh Chouhan targets Mamata Banerjee in Lucknow पश्चिम बंगाल में हार के बाद घबरा गई TMC, लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज ने ममता पर साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पश्चिम बंगाल में हार के बाद घबरा गई TMC, लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज ने ममता पर साधा निशाना

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज ने ममता पर निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद टीएमसी  घबरा गई है। मंत्री ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Thu, 7 May 2026 03:50 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पश्चिम बंगाल में हार के बाद घबरा गई TMC, लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज ने ममता पर साधा निशाना

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) घबरा गई है।केंद्रीय मंत्री ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के बारे में पूछे गए एक सवाल पर तृणमूल कांग्रेस पर हिंसक तरीकों का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि तृणमूल और ममता बनर्जी अपनी करारी हार के बाद घबरा गई हैं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है लेकिन तृणमूल ने हिंसा का सहारा लिया है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक को इस तरह गोलियों से भून दिया गया। इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी घटनाएं लोकतंत्र में न सिर्फ दुखद है बल्कि शर्मनाक भी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का उद्देश्य एक हिंसा-मुक्त, भय-मुक्त और विकसित बंगाल बनाना है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का एक साल पूरा होने से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है।

उन्होंने कहा, "हम जो कहते हैं, वो करते हैं। जिसने पहलगाम में वह भयानक अपराध किया था वह अब इस दुनिया में नहीं है। चौहान ने यह बात आतंकवादी हमले के बाद चलाए गए सुरक्षा अभियानों के संदर्भ में कही। उन्होंने दावा किया कि आतंकवाद खात्मे की ओर बढ़ रहा है, नक्सलवाद खात्मे की ओर बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित, भय-मुक्त और विकसित बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से आंधी भी
ये भी पढ़ें:टर्बुलेंस में फंसी दिल्ली-पटना फ्लाइट, कैप्टन ने लखनऊ में कराई सुरक्षित लैंडिंग
ये भी पढ़ें:लखनऊ में गोमती बैराज 15 जून तक बंदकर बदला जाएगा गेट, बदला रहेगा आवागमन

जिम्मेदारी तय करनी होगी तभी किसानों और देश का भला होगा

केन्द्रीय कृषि मंत्री गुरुवार को रहमान खेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ट बागवानी संस्थान में आयोजित फ्रुट होराएजन 2026 का उद्घाटन करने लखनऊ पहुंचे थे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में एक ऐसा प्लेटफार्म बनाएंगे जो एकीकृत होगा। यह पौध से लेकर फल तक का प्रबंधन करेगा। हमें फसल संरक्षा चाहिए।आम तोड़ने के बाद क्या सावधानी बरतनी है, यह किसानों को बताना होगा। इसके लिए टीम बनानी होगी। जिम्मेदारी तय करनी होगी तभी किसानों और देश का भला होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।