Gomti Barrage in Lucknow will be closed until June 15 and the gates will be replaced, and traffic will remain disrupted लखनऊ में गोमती बैराज 15 जून तक बंदकर बदला जाएगा गेट, बदला रहेगा आवागमन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में गोमती बैराज 15 जून तक बंदकर बदला जाएगा गेट, बदला रहेगा आवागमन

लखनऊ में गोमती बैराज 15 जून तक बंदकर गेट बदला जाएगा। इसके लिए बैराज को करीब डेढ़ महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग ने बैराज ब्रिज को 7 मई से 15 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है।

Thu, 7 May 2026 12:21 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में गोमती बैराज 15 जून तक बंदकर बदला जाएगा गेट, बदला रहेगा आवागमन

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती बैराज यानी समता मूलक चौराहे से बालू अड्डा की तरफ के 4 जर्जर गेटों को बदला जाएगा। इसके लिए बैराज को करीब डेढ़ महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग ने बैराज ब्रिज को 7 मई से 15 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को पत्र भेजकर डायवर्जन लागू करने की मांग की गई है। ट्रैफिक विभाग के मुताबिक, डायवर्जन आठ मई से लागू होगा, जो कि 45 दिनों तक रहेगा। इस दौरान वाहन सवारों दो अलग-अलग मार्गों से आवागमन कर सकेंगे।

दरअसल, लखनऊ में गोमती बैराज को अब हाईटेक बनाने की तैयारी चल रही है। गंगा बैराज की तर्ज पर यहां भी मैन्युअल सिस्टम खत्म कर कंप्यूटराइज्ड कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत बैराज परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से सभी गेट एक क्लिक से खोले और बंद किए जा सकेंगे। परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी गेटों की मोटरों को केंद्रीकृत सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे कंट्रोल रूम से ही पूरा संचालन संभव होगा। ि

इन रास्ते गुजर सकेंगे वाहन

-समतामूलक चौराहा से वाहन सवार 1090 चौराहे से बालू अड्डा से डालीबाग और भैंसाकुंड होकर जा सकेंगे।

-समतामूलक चौराहे से दाएं घूमकर 150 मीटर आगे बाएं ग्रीन कॉरिडोर और सीधे सर्वोदयनगर फ्लाईओबर व बंधा से जा सकेंगे।

-बैकुंठधाम की ओर से गोमतीनगर जाने वाले वाहन बालू अड्डा, 1090 चौराहा होकर समतामूलक के रास्ते से जा सकेंगे।

5 करोड़ होंगे खर्च, बारिश में बाढ़ से मिलेगी निजात

जानकारी के मुताबिक, गोमती बैराज पर लगे 9 गेटों में 4 गेट बदलने की मंजूरी मिली है, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे बाढ़ प्रबंधन और मजबूत होगा। कंप्यूटराइजेशन कंट्रोल सिस्टम से गोमती नदी के जल प्रबंधन में बड़ा सुधार होगा। बरसात के दौरान जलस्तर बढ़ने पर गेट तुरंत खोले जा सकेंगे, जिससे शहर के निचले इलाकों में जलभराव का खतरा कम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव में पलक झपकते ही पकड़ा जाएगा फर्जी वोटर, हाईटेक होगी व्यवस्था
ये भी पढ़ें:UP में राज्यकर्मी बच्चों की देखभाल को ले सकेंगे म्यूचुअल ट्रांसफर, नई नीति जारी
ये भी पढ़ें:यूपी में भर्ती और प्रमोशन के लिए चयन वर्ष बदला, योगी कैबिनेट बैठक में निर्णय

डेढ़ माह के लिए आवाजाही बंद करने की मांग की गई

एडीसीपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से गोमती बैराज पर डेढ़ माह के लिए आवाजाही बंद करने की मांग की गई थी। ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान आठ मई से 45 दिनों के लिए किया गया है। वाहन सवार गोमती बैराज के बजाए दो अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इस तरह से आवागमन आसान रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।