Tired of constable harassment teenager jumped from the second floor खाकी की करतूत! छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, सिपाही पर FIR, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खाकी की करतूत! छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, सिपाही पर FIR

लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉयल 112 में तैनात सिपाही की छेड़छाड़ से परेशान होकर 16 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिवार ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

Wed, 11 June 2025 03:02 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
खाकी की करतूत! छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, सिपाही पर FIR

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉयल 112 में तैनात सिपाही की छेड़छाड़ से परेशान होकर 16 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिवार ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बुधवार को डॉयल 112 में तैनात सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

ये मामाला अनौरा कला का है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि यहां की रहने वाली 16 साल की किशोरी के पड़ोस में सिपाही मुकेश यादव मकान बनवा रहा है। पड़ोसी होने के कारण किशोरी अक्सर मुकेश यादव के घर जाती थी। बीते कुछ दिनों से सिपाही ने किशोरी के साथ कई बार छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकाने लगा। आरोपी की हरकतों से आजिज होकर मंगलवार को किशोरी ने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

आनन-फानन में परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक है। वहीं, पूछताछ करने पर किशोरी ने सिपाही की सारी करतूत बताई। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया किशोरी के परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा में ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, हिंदू लड़कियों के बनाए अश्लील वीडियो
ये भी पढ़ें:रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला लेखपाल, 100 रुपये के लालच में सस्पेंड

रास्ते में रोककर युवक ने की छेड़छाड़

उधर, मुरादाबाद के एक मोहल्ला की रहने वाली छात्रा मंगलवार दोपहर कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। आरोप है कि इस बीच रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज के पास पहले से खड़े एक युवक ने छात्रा का रास्ता रोकते हुए छेड़छाड़ की। विरोध में छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी पर पहुंचे छात्रा के भाई संग मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस बमुश्किल आरोपी को छुड़ाते हुए थाने लाई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।