Female lekhpal took bribe in the name of making Khasra suspended for 100 rupees रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला लेखपाल, 100 रुपये के लालच में सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला लेखपाल, 100 रुपये के लालच में सस्पेंड

शाहजहांपुर सदर तहसील की महिला लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में महिला लेखपाल आवेदक से खसरा नाम पर 100 रुपये लिया।

Tue, 10 June 2025 12:38 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला लेखपाल, 100 रुपये के लालच में सस्पेंड

यूपी में आए दिन रिश्वत लेने का मामला सामने आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भी अफसर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला शाहजहांपुर से सामने आया है। जहां सदर तहसील की महिला लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में महिला लेखपाल रंजना सक्सेना एक आवेदक से खसरा नाम पर 100 रुपये लेते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम सदर ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लेखपाल कुछ दिन पहले ही तिलहर तहसील से ट्रांसफर होकर सदर आई थीं और वर्तमान में कपसेड़ा हल्का देख रही थीं। आरोप है कि लेखपाल ने पीड़ित आवेदक को अपने घर बुलाकर अवैध रूप से पैसे लिए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम से पूरी रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से फैलने के बाद तहसील कर्मचारियों और आम नागरिकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन ने आम लोगों से भी भ्रष्टाचार के मामलों में जागरूक रहकर जानकारी देने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल के बाहर खुलेआम रिश्वतखोरी, बंदियों से मिलाई के नाम पर हेड वार्डन ने ली घूस

सीबीआई ने सीजीएसटी अधीक्षक को रिश्वतखोरी में किया गिरफ्तार

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश में केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक अधीक्षक समेत दो लोगों को एक निजी कंपनी पर जुर्माना माफ करने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति एक कर वकील है जो मामले में शिकायतकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहा था। सीजीएसटी अधीक्षक निशान सिंह मल्ली ने कथित तौर पर एक व्यवसायी को जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने के कारण जुर्माना नोटिस जारी किया था। इस व्यवसायी की एक निजी कंपनी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।