mathura Auto driver made pornographic videos of more than dozen Hindu girls मथुरा में ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, एक दर्जन से अधिक हिंदू लड़कियों के बनाए अश्लील वीडियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मथुरा में ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, एक दर्जन से अधिक हिंदू लड़कियों के बनाए अश्लील वीडियो

मथुरा एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवतियों के साथ अश्लील फोटो व भड़काऊ पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन के सदस्यों में आक्रोश भड़क गया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

Tue, 10 June 2025 02:34 PMPawan Kumar Sharma मथुरा
share
मथुरा में ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, एक दर्जन से अधिक हिंदू लड़कियों के बनाए अश्लील वीडियो

यूपी के कृष्ण नगरी मथुरा एक मुस्लिम युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक दर्जन से अधिक हिंदू युवतियों के साथ अश्लील फोटो व भड़काऊ पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन के सदस्यों में आक्रोश भड़क गया। धर्म जागरण समन्वय के संयोजक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया, उसमें काफी अश्लील फोटो व चैट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोशल साइट पर एक युवक द्वारा युवतियों के साथ अश्लील फोटो, भड़काऊ पोस्ट वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर हिन्दूवादी संगठन के लोगों में आक्रोश भड़क गया। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार देर रात धर्म जागरण समंवय, बजरंग दल, बांके बिहारी गोसेवा संस्थान, गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने भरतपुर गेट चौकी पर पहुंच विरोध-प्रदर्शन करते हुए मामले से पुलिस को अवगत कराया। बताते हैं कि कोतवाली पुलिस ने सोशल साइट का अवलोकन करने के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी।

धर्म जागरण समन्वय के संयोजक विष्णु चौहान ने कोतवाली में नामजद मछली मोहल्ले का रहने वाला युवक इमरान के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि वह हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसा कर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
ये भी पढ़ें:सुहागरात के बाद मातम! शादी के तीन दिन बाद पेड़ से लटका मिला दूल्हे का शव

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक के मोबाइल से अश्लील चैट, फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन सामग्रियों की जांच करते हुए युवक से विस्तृत पूछताछ की है। बताया गया है कि युवक ऑटो रिक्शा चलाता है और इसी दौरान युवतियों को बातचीत के माध्यम से प्रभावित कर अपने जाल में फंसाता था।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक क्राइम अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट व अश्लील फोटो आदि वायरल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल में अश्लील फोटो, आपत्तिजनक सामग्री मिली है, इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।