Three brothers who were going to take a dip in the Ganges run over by a truck कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, तीन भाइयों की दर्दनाक मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, तीन भाइयों की दर्दनाक मौत

उन्नाव में कार्तिक पूर्णिमा के लिए गंगा स्नान के लिए निकले तीन भाई उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर पिकअप ट्रक की टक्कर में जान गंवा बैठे। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया, जबकि पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Wed, 5 Nov 2025 03:18 PMPawan Kumar Sharma भाषा, उन्नाव
share
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा, तीन भाइयों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां उन्नाव-रायबरेली हाइवे पर एक पिकअप ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, इस हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई। तीनों गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

यह घटना मंगलवार देर रात बिहार थाना क्षेत्र में मलौना गांव के निकट उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर हुई। मृतकों की पहचान मौरावां क्षेत्र के अकोहरी ग्राम पंचायत के बखतखेड़ा मोहल्ले के निवासी रघुनाथ के बेटे सचिन (20) और छोटू (18) और अरुण राजपूत (26) के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों भाई कार्तिक पूर्णिमा के लिए गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी बिहार थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर एक महिंद्रा पिकअप ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिर गये। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए सुमेरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सचिन और छोटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अरुण को एक उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिर्जापुर ट्रेन हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख का मुआवजा, CM का ऐलान
ये भी पढ़ें:वरमाला के समय दूल्हे की पीठ में रॉड देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार

अयोध्या से लौटते समय ट्रक की चपेट में आया दंपति, पत्नी की मौत

उधर, अयोध्या से पवित्र स्नान कर लौट रहे एक दंपति ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह ढाबा के सामने बुधवार सुबह करीब सात बजे हुई।

पुलिस के अनुसार,बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के कर्मी पट्टी गांव निवासी रामदेव अपनी पत्नी उर्मिला को बाइक पर पीछे बैठाकर अयोध्या से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठी उर्मिला सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे दबकर कुचल गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनियंत्रित बाइक समेत चालक रामदेव दूर जा गिरे, जिन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।