bride refused to marry after seeing a rod in the groom back during the garland exchange ceremony वरमाला के समय दूल्हे की पीठ में रॉड देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वरमाला के समय दूल्हे की पीठ में रॉड देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार

बदायूं में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब दुल्हन को वरमाला के बाद पता चला कि दूल्हे की पीठ में रॉड पड़ी है और वह चलने-फिरने में असमर्थ है। इस बात से नाराज़ होकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। 

Tue, 4 Nov 2025 11:13 PMPawan Kumar Sharma संवादादाता, बदायूं
share
वरमाला के समय दूल्हे की पीठ में रॉड देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार

यूपी के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में वरमाला के बाद माहौल अचानक बदल गया, जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हे की पीठ में रॉड पड़ी है और उसे चलने-फिरने में परेशानी होती है। यह जानकर दुल्हन ने तुरंत शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक तीखी बहस होती रही। अंततः पंचायत के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया और समझौते के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ विदा हो गई।

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कहने वाले एक शख्स की बेटी की शादी बरेली जिले के एक गांव के युवक से तय हुई थी। बारात धूमधाम से आई, स्वागत-सत्कार के बाद वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान दुल्हन को पता चला कि दूल्हे की पीठ में रॉड पड़ी है और उसे चलने-फिरने में परेशानी होती है। यह सुनकर दुल्हन ने मंच पर ही हंगामा कर दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

काफी देर तक समझाने-बुझाने और पंचायत की कोशिशें चलीं लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस बीच दूल्हा अपने रिश्तेदारों के घर चला गया और बारात वापस लौट गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच फिर पंचायत हुई जिसमें मामला सुलझा। बताया जाता है कि दुल्हन तब राजी हुई जब उसके पिता ने कहा कि यदि वह ससुराल नहीं जाएगी तो वे आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन नहीं पहुंची तो दूल्हे ने तलाशा दूसरा रिश्ता; दूसरी लड़की से रचाई शादी
ये भी पढ़ें:शौचालय के इस्तेमाल पर बारात में बवाल, दुल्हन के पड़ोसी को दूल्हे ने मारा चाकू

बिजनौर में शादी के दौरान चिकन फ्राई को लेकर बवाल

उधर, बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम तिबड़ी में रविवार रात एक शादी समारोह में मामूली बात पर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि चिकन फ्राई लेने को लेकर घराती और बारातियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट चिकित्सक के इलाज कराया गया। हालांकि बाद में शादी की रस्मों को पूरा कर बारात शांति से लौट गई। झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।