Mirzapur train accident CM Yogi announces 2 lakh compensation for families of the deceased मिर्जापुर ट्रेन हादसा: सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मिर्जापुर ट्रेन हादसा: सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे छह की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Wed, 5 Nov 2025 02:42 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share
मिर्जापुर ट्रेन हादसा: सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

यूपी के मिर्जापुर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल चुनार स्टेशन पर बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करते समय आधा दर्जन श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। अब प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह वाराणसी गंगा स्नान करने जा रहे छह महिला श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी जबकि कुछ अन्य घायल हो गये। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि करीब साढ़े नौ बजे चोपन प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी। इस बीच कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर जाने लगे। उसी समय हावड़ा कालका मेल दिल्ली की ओर जा रही थी। कालका मेल का चुनार स्टेशन पर ठहराव नहीं था। ट्रेन अपने स्पीड से गुजरी जिसमें कई श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गये। इस हादसे में सविता (28), साधना (16), अंजू (20), सुशीला (60), कलावती (50), शिवकुमार (12) की मौत हो गयी जबकि कुछ अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एवं रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बड़ा हादसा, चुनार स्टेशन पर कालका मेल से आधा दर्जन श्रद्धालु कटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। योगी ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

यात्रियों गलत साइड उतरने से हुआ हादसा

इंडियन रेलवे ने इस घटना पर कहा, 'ट्रेन नंबर 13309 चोपन - प्रयागराज एक्सप्रेस चुनार स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 पर पहुंची। कुछ यात्री गलत साइड से उतर गए और मेन लाइन से ट्रैक पार कर रहे थे, जबकि फुट ओवर ब्रिज मौजूद था। उसी समय ट्रेन नंबर 12311 नेताजी एक्सप्रेस मेन लाइन से गुज़र रही थी। जिससे ये हादसा हुआ।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन; 7 लोगों की मौत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।