Those travelling from Lucknow to Bahraich-Gonda should pay attention, pontoon bridge will be constructed on Ghaghra लखनऊ से बहराइच-गोंडा जाने वाले ध्यान दें, होली के बाद से घाघरा पर बनने लगेगा पैंटून पुल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ से बहराइच-गोंडा जाने वाले ध्यान दें, होली के बाद से घाघरा पर बनने लगेगा पैंटून पुल

लखनऊ से बहराइच-गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर समेत नेपाल जाने वाले ध्यान दें। होली के बाद से घाघरा पर पैंटून पुल बनने लगेगा। इसके लिए पीपों की पहली खेप पहुंच गई। वहां स्टाफ भी पहुंचने लगा है।

Sat, 28 Feb 2026 05:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ से बहराइच-गोंडा जाने वाले ध्यान दें, होली के बाद से घाघरा पर बनने लगेगा पैंटून पुल

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर घाघरा पर बने संजय सेतु के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गईं। मरम्मत के दौरान हल्के वाहनों के वैकल्पिक रास्ते के लिए पैंटून पुल बनाया जाना है। इसके लिए पीपों की पहली खेप पहुंच गई। वहां स्टाफ भी पहुंचने लगा है। साथ ही निर्माण कामों में जरूरत के अन्य सामान भी धीरे-धीरे जुटाए जा रहे हैं। इसी के साथ घाघरा पुल के मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। होली के बाद से पैंटून पुल बनने लगेगा।

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 6 करोडृ 28 लाख रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी हैं। बताया जा रहा है कि इन पीपों को नदी किनारे उतारकर दो पीपा को जोड़ कर एक साथ सेट होगा जिससे वाहनों के गुजरने के लिए मजबूत - रास्ता तैयार हो सके। लोक निर्माण विभाग के एक बड़े अधिकारी ने बताया पीपा पुल का निर्माण करने वाले एजेंसी को एक माह का समय दिया गया है। जैसे ही पीपा पुल का निर्माण हो जाएगा जर्जर संजय सेतु पुल का मरम्मत कर शुरू कर दिया जाएगा। पुल का निर्माण 15 अप्रैल तक या उससे पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सख्त निर्देश भी जारी किए गए है। करीब साढ़े पांच सौ मीटर लंबे पैंटून पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग बहराइच करवाएगा। इसके लिए प्रयागराज से दो सौ से ज्यादा पीपे मंगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

काफी समय से जर्जर है पुल

संजय सेतु 42 वर्ष पुराना है जो काफी समय से जर्जर है। इस बारिश से पूर्व इसे मरम्मत किया जाना जरूरी हो गया था। कई बार पुल पर अस्थायी तौर से ज्वाइंटर को सही किया गया। तकनीकी कमेटी ने इस तरह अस्थायी मरम्मत को गैर जरूरी बताया और पुल पर बेहतर तरीके से मरम्मत किए जाने की जरूर बताई उसी कड़ी में शासन स्तर पर पुलिस के निर्माण का रास्ता साफ किया गया है। लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होने पाए इसके लिए पैंटून पुल बनाने की योजना बनाई गई। इस पुलस पर हल्के वाहन आ जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर शराब को लेकर योगी ने दिए ये निर्देश, हाईलेवल मीटिंग में क्या-क्या बोले
ये भी पढ़ें:योगी सरकार यूपी के हर जिले में करने रही है यह काम, गांवों में अभियान भी चलेगा

पुल पर पूरी तरह बंद रहेगा ट्रैफिक

अधिकारियों के मुताबिक काम शुरू होने पर हाईवे का ट्रैफिक पूरी तरह बंद करना पड़ेगा। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और नेपाल की ओर से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन है। आवागमन में बाधा न आए, इसलिए घाघराघाट पर पैंटून पुल बनाकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया है कि वे अप्रैल माह से पहले पर्याप्त मशीनरी और मजदूरों के साथ साइट पर अपनी तैनाती सुनिश्चित कर लें। एनएचआई के अधिकारी अनंत मौर्य ने बताया शासन से बजट मंजूरी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर करीब 11 पीपा भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के 42 जिलों में बड़ा अभियान, मुख्य सचिव ने 8 तक काम पूरा करने की दी डेड लाइन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।