होली पर शराब को लेकर सीएम योगी ने दिए ये निर्देश, हाईलेवल मीटिंग में अधिकारियों से क्या-क्या बोले
होली पर शराब को लेकर सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं। योगी ने हाईलेवल बैठक में होली पर प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध और जहरीली शराब उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तीय बैठक में होली के अवसर पर प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आबकारी विभाग को विशेष सतर्कतता बरतते हुए अवैध और जहरीली शराब उत्पादन व बिक्री को पूर्णतः रोकने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की बसों का फिटनेस सुनिश्चित करने और नए रूट चिह्नित करके उनपर निजी क्षेत्र के सहयोग से बसें चलवाने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी महीने के अंत तक के कर व करेत्तर राजस्व की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप व निबंधन, परिवहन, ऊर्जा, भू-राजस्व और खनन विभागों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्यों और उपलब्धियों का आकलन करते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि प्रदेश में विकास कार्यों की गति को निर्धारित करती है। राजस्व संग्रह पर संतोष जताते हुए लक्ष्य पूरा करने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर-राजस्व का वार्षिक लक्ष्य ₹2,95,000 करोड़ है, जिसके सापेक्ष फरवरी 2026 तक ₹1,96,177 करोड़ रुपये का राजसव वसूला जा चुका है। राज्य कर का लक्ष्य ₹1,75,725 करोड़ है, जिनके मुकाबले अभी तक ₹1,03,770 करोड़ का संग्रह प्राप्त हुआ है। इसमें जीएसटी के तहत ₹75,195 करोड़ और वैट से ₹28,575 करोड़ की प्राप्ति शामिल है।
राज्य कर विभाग ने बताया कि जीएसटी 2.0, एआई आधारित जोखिम विश्लेषण, बड़े पैमाने पर स्क्रूटनी, ई-इनवॉइसिंग और ई-वे बिल की प्रभावी निगरानी जैसे प्रयासों से कर अनुपालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एआई से 1.59 लाख करदाताओं की जांच, 75 जिलों में संवाद कार्यक्रम, फर्जी आईटीसी पर नियंत्रण और ₹3,117 करोड़ की वसूली विभाग के प्रमुख परिणाम रहे।
विभागों ने किया राजस्व इकट्ठा
परिवहन - 11,005 करोड़
आबकारी - 48,501 करोड़
स्टांप - 29,487 करोड़
भू-राजस्व व ऊर्जा - ₹3,414 करोड़
खनन एवं भू-तत्व - ₹3,597 करोड़्र
होली पर दुर्घटना रोकने में जुटे परिवहन विभाग
होली पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य किए गए हैं, शनिवार से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर आमजन के फोन उठाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान हर सफर सुरक्षित और सुगम रहे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर होली पर सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए कहा है।




साइन इन