this major problem facing primary schools in up will be resolved with a proposal being sent to centre know details यूपी के प्राइमरी स्कूलों की ये बड़ी समस्या हो जाएगी खत्म, केंद्र को प्रपोजल भेजने की तैयारी; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के प्राइमरी स्कूलों की ये बड़ी समस्या हो जाएगी खत्म, केंद्र को प्रपोजल भेजने की तैयारी; जानें डिटेल

इस योजना में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के लिए छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था है, लिहाजा प्राइमरी स्कूलों को भी इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। केंद्र से सहमति मिलते ही प्राइमरी स्कूल भी अपनी छतों पर सोलर पैनल लगा सकेंगे।

Tue, 5 May 2026 08:11 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के प्राइमरी स्कूलों की ये बड़ी समस्या हो जाएगी खत्म, केंद्र को प्रपोजल भेजने की तैयारी; जानें डिटेल

UP Schools : उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में बिजली की समस्या का समाधान जल्द निकल सकता है। प्राइमरी स्कूलों को पीएम सूर्य घर योजना से रोशन किए जाने का प्लान सामने आया है। इससे स्मार्ट क्लासों को पंख लग सकेंगे। सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाके विशेष कर दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों को इसका भारी लाभ मिलेगा, जहां बिजली की समस्याएं रहती हैं। इससे गर्मियों में पंखे भी चलेंगे एवं एलईडी की रोशनी से क्लास रूप भी जगमगाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में किए गए अनुरोध पर राज्य सरकार इसके लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेजने जा रही है।

चूंकि इस योजना में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के लिए छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था है, लिहाजा घरों के साथ-साथ प्राइमरी स्कूलों को भी इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। केंद्र से सहमति मिलते ही प्राइमरी स्कूल भी अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर सकेंगे ताकि उनकी बिजली की जरूरतें पूरी हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दूसरे की जमीन पर दबंगई की तो खैर नहीं, CM योगी का अफसरों को आदेश

स्मार्ट क्लास के संचालन की समस्या होगी दूर

प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास के संचालन में सबसे बड़ी बाधा बिजली की समस्या जल्द दूर होगी। सरकार इसका रास्ता निकालने में जुट गई है। इसके तहत केंद्र सरकार को इस अनुरोध के साथ प्रस्ताव भेजा जा रहा है कि वह पीएम सूर्यघर योजना में निजी आवासों के साथ-साथ प्राइमरी स्कूलों को भी शामिल करे। तर्क है कि राज्य सरकार की तरफ से कक्षा एक से कक्षा 8 तक बच्चों को बिल्कुल मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चों को मुफ्त पुस्तकें, ड्रेस, जूते-मोजे और बैग आदि दिए जा रहे हैं।

केंद्र की सहायता से मुफ्त मध्यान्ह भोजन भी मुहैय्या कराए जा रहे हैं। इन सुविधाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है लेकिन बिजली की समस्या से स्मार्ट क्लासों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पाता। ऐसे में पीएम सूर्यघर योजना दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए वरदान साबित हो सकती है। और वे इसका लाभ पाने के लिए नियमित रूप इनकी उपस्थिति भी बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हिस्ट्रीशीटर सचिन यादव की हत्या, दिवाली में भाई का मर्डर हुआ था
ये भी पढ़ें:UP : इस जिले में ऐक्शन में कप्तान, 2 थानेदार लाइन हाजिर; 40 पुलिसवाले इधर से उधर
ये भी पढ़ें:UP: प्राइमरी स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों पर हाई कोर्ट का आदेश, इनका होगा समायोजन

सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को

केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इस योजना के क्रियान्वयन का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों को मिलेगा। जिन स्कूलों में आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी है उन स्कूलों को तो लाभ मिलेगा ही जहां तकनीकी या अन्य कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है उन स्कूलों को भी इसका भारी लाभ मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।