there are two villains in country today one Muslim other upper caste brijbhushan sharan singh say on ram navami देश में आज 2 खलनायक- पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण; रामनवमी पर क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देश में आज 2 खलनायक- पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण; रामनवमी पर क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज इस देश अंदर दो खलनायक हैं, मैं जानता हूं कि मेरी यह बात गहरी चोट करेगी। एक मुसलमान, दूसरा सवर्ण। मुसलमान का साथ देने के लिए भाजपा के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं लेकिन सवर्णों के साथ कौन सी पार्टी खड़ी है, हमें बता दीजिए।

Sat, 28 March 2026 10:16 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
देश में आज 2 खलनायक- पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण; रामनवमी पर क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भाजपा के पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का रामनवमी पर ऐसा बयान सामने आया है जिसकी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। बृजभूषण शरण सिंह ने इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आज देश में दो ही खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण। बृजभूषण का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज इस देश के अंदर दो ही खलनायक हैं, मैं जानता हूं कि मेरी यह बात गहरी चोट करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में एक पूर्व वक्ता का हवाला देते हुए कहा कि उनकी दृष्टि में सारी समस्या केवल मुसलमानों की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्यक्रम बिहार की राजधानी पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज इस देश के अंदर दो खलनायक हैं, मैं जानता हूं कि मेरी यह बात गहरी चोट करेगी। पहला खलनायक मुसलमान और दूसरा खलनायक इस समय सवर्ण है। बृजभूषण शरण सिंह ने सवर्ण कहने के बाद कई बार इसे (सवर्ण, सवर्ण, सवर्ण, सवर्ण) दोहराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, होगी बारिश; 6 दिन रहेगा विक्षोभों का असर

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि मुसलमान का साथ देने के लिए भाजपा के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं लेकिन सवर्णों के साथ कौन सी पार्टी खड़ी है, हमें बता दीजिए। उन्होंने इशारों में यूजीसी बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की दृष्टि में देश में सभी समस्याएं मुस्लिमों की वजह से होती हैं तो ऐसे में उनके साथ कौन खड़ा है। भाजपा को छोड़कर तमाम दल उनके साथ खड़े हैं। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सवाल किया- ‘सवर्णों के साथ कौन सा दल खड़ा है?’ इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जवाब दिया-‘कोई नहीं।’ तब बृजभूषण शरण सिंह ने जोर देकर कहा- क्यों सवर्ण हो गए न खलनायक।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश के नियमों के उल्लंघन पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 4 औद्योगिक भूखंड निरस्त

पूर्व सांसद ने एक शेर-‘इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे’, पढ़ा और इसे सवर्णों की हालत से जोड़ते हुए कहा कि हमें अपना देखना होगा और शर्म छोड़कर आगे बढ़ने का रास्ता बनाना होगा। हमें सभी को जोड़ना होगा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रामनवमी के मौके पर सभी लोगों से श्रीराम के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने ऋषि भारद्वाज, आदिवासी, केवट, जंगल वासी और वनवासी सभी को जोड़ा था। उनका चरित्र हमें अपने साथ सभी को जोड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जो लोग भी हमारे साथ चलने को तैयार हैं, हमें उन्हें साथ लेना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई को लेकर CM योगी सख्त, पूरे यूपी में ताबड़तोड़ ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।