the forest department shooter killed a wolf in Bahraich बहराइच में खत्म हुआ आदमखोर भेड़िए का आतंक, वन विभाग के शूटर ने मार गिराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बहराइच में खत्म हुआ आदमखोर भेड़िए का आतंक, वन विभाग के शूटर ने मार गिराया

बहराइच में रविवार को वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत फैला रहे भेड़िए कोशूटर ने मार गिराया। मादा भेड़िए के मारे जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Sun, 2 Nov 2025 05:53 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, बहराइच
share
बहराइच में खत्म हुआ आदमखोर भेड़िए का आतंक, वन विभाग के शूटर ने मार गिराया

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत फैला रहे आदमखोर भेड़िए को विभाग के शूटर ने मार गिराया। मादा भेड़िए के मारे जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के मुताबिक, कैसरगंज तहसील के मझारा तौकाली क्षेत्र के गांधीगंज मुखियनपुरवा गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने एक भेड़िए को गन्ने के खेत में घूमते देखा। लोगों ने तत्काल खेत को चारों ओर से घेर लिया और उसकी वीडियो बनाकर वन विभाग को भेज दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम और शूटर मौके पर पहुंच गए। भेड़िए की सही लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली गई। कुछ देर बाद वह साइन फूलवारी के पास दिखाई दिया। मौके पर मौजूद वन विभाग के शूटर ने सटीक निशाना साधकर भेड़िए को ढेर कर दिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि यही मादा भेड़िया रविवार तड़के कैसरगंज क्षेत्र के कंदौली गांव में एक घर में घुसकर डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठा ले गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। तब से ही वन विभाग की कई टीमें लगातार भेड़िए की तलाश में लगी थीं। वन क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव ने बताया कि मादा भेड़िए के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इस संबंध में विभागीय रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सतर्क रहें और बच्चों को झाड़ियों या खेतों के पास अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों की निगरानी के लिए टीमें तैनात रहेंगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जूते से मारूंगा कि गंजे हो जाओगे; लेखपाल ने एसडीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप
ये भी पढ़ें:स्कूल टीचर का शर्मनाक कारनामा, छात्रा से अफेयर के शक में खंभे से बांधकर पीटा

मासूम को अपने जबड़े में दबोच ले गया भेड़िया

इससे पहले भेड़िया एक 15 महीने की बच्ची को उठा ले गया। बच्ची अपने दादा के पास सो रही थी। घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के कंधौली में हुई है। राकेश का 15 महीने के बेटी शानवी जो अपने दादा के पास सो रही थी। दादा का कहना है कि वह चार बजे उठे तो बेटी सो रही थी। करीब पांच बजे के आसपास उन्होंने देखा बेटी गायब थी। उसे भेड़िया उठा ले गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फखरपुर पुलिस व वन विभाग को दी। ग्रामीण व वनविभाग की टीम मासूम शानवी को ढूंढने में जुट गई। रास्ते में कई जगहों पर ब्लड का निशान भी पड़ा मिला था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।