UP Banda a father killed his daughter inside the police station; She had married her Dalit lover बांदा में थाने के अंदर पिता ने बेटी को मार डाला, दलित प्रेमी से शादी पर युवती की छीन ली जिंदगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बांदा में थाने के अंदर पिता ने बेटी को मार डाला, दलित प्रेमी से शादी पर युवती की छीन ली जिंदगी

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में थाने के अंदर पिता ने बेटी को चाकू से मार डाला। दलित प्रेमी से शादी पर युवती की जिंदगी छीन ली। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है।

Fri, 12 June 2026 06:13 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बांदा में थाने के अंदर पिता ने बेटी को मार डाला, दलित प्रेमी से शादी पर युवती की छीन ली जिंदगी

UP Crime News: यूपी के बांदा में बदौसा थाना क्षेत्र में एक दलित लड़के से युवती को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची पुलिस के सामने ही पिता ने बेटी के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में उसे सीएचसी अतर्रा ले गई। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया है।

बदौसा कस्बे के बरछा-ब के मोहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी सत्यकुमार की 19 वर्षीय पुत्री शिवानी मुहल्ले के ही रहने वाले ललित वर्मा के साथ बीते 18 मई की रात्रि चली गई थी। घटना के बाद युवती की मां रन्नो ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपित ललित वर्मा के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया था। दोनों प्रेमी युगल ने इसी बीच मंदिर व रजिस्ट्रार कार्यलय में शादी भी कर ली। थाना पुलिस घर से भागे प्रेमी युगल की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश जनपद सतना के बरौंधा घाटी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूंछतांछ करने के दौरान दोनों ने शादी करने की बताते हुए शादी से सम्बंधित कागजात भी दिखाए।

पुलिस शुक्रवार दोपहर युवती का चिकित्सीय परीक्षण व 164 के बयान को ले जाने की तैयारी कर रही थी , तभी युवक- युवती के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी थाने पहुंच गए। जहां युवती के माता- पिता समझाने बुझाने सहित डराने धमकाने में जुट गए, लेकिन शिवानी द्वारा ललित का साथ न छोड़ने की जिद देख माता पिता आक्रोशित हो गए। और तभी लड़की की मां रन्नो ने पुत्री शिवानी को पीछे से पकड़ लिया। पिता ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पुत्री को लहूलुहान कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निकाह से एक दिन पहले महिला का मर्डर; प्रेमी के साथ सोई थी, घर में मिला शव
ये भी पढ़ें:मस्जिद के पास मंदिर बनवा रहे संत की हत्या, UP में मंदिर के पास सनसनीखेज मर्डर
ये भी पढ़ें:बहन के सामने जीजा का ऐलानिया मर्डर, बीवी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने ले गया था

मामले की जांच की जा रही

पिता ने चाकू से कई बार पुत्री ने वार किया , चाकू से वॉर करने के दौरान दो बार पेट मे व एक बाए हाथ की कुहनी व एक हथेली में गम्भीर चोटे लगी।अचानक घटी घटना से पुलिस कर्मी भी हतप्रभ रह गए। पुलिस आनन फानन घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा लाई। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गम्भीर हालत देख मेडिकल कालेज बांदा रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह का कहना है कि आरोपित पिता के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।